
Noida News : जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही नवनियुक्त जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा 'फुल एक्शन' में नजर आ रहे हैं। कभी वे कलेक्ट्रेट की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के मकसद से खुद हाथ में झाडू उठाकर श्रमदान करते नजर आते हैं तो कभी फरियादियों के बीच पहुंचकर उनकी पीड़ा सुनते हुए नजर आ रहे हैं।
नोएडा के सेक्टर 30 में स्थित जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को वहां ढेर सारी खामियां देखने को मिली। उन्होंने तुरंत ही CMO (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) ड़ा. सुनील कुमार शर्मा व CMS (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) राजेंद्र अग्रवाल को जिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पूरे अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। उन्हें वहां अनेक खामियां देखने को मिली। यहां तक कि अस्पताल की लिफ्ट तक खराब पड़ी थी। उन्होंने व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए।
डीएम मनीष कुमार वर्मा अस्पताल का निरीक्षण कर ही रहे थे कि अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने DM समेत सबको चौंका दिया। दरअसल, अचानेक एक मरीज DM मनीष कुमार वर्मा के सामने आ गया और बोला कि अस्पताल में खुलेआम रिश्वत ली जाती है। उसने बताया कि उसका प्लास्टर काटने के लिए तीन हजार रुपये की रिश्वत ली गई। वह रिश्वत उसने पेटीएम के जरिए अस्पताल के स्टाफ को दी है। DM व मरीज की इस बातचीत का वीडियो भी वायरल हो रहा है। आप भी देखें DM मनीष कुमार वर्मा के दौरे का पूरा वीडियो...
[video width="854" height="854" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/office.mp4"][/video]