Noida:विधानसभा चुनाव की तैयारियों में युद्घस्तर पर जुटी पुलिस
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:38 AM
नोएडा । पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह (Noida Police Commissioner Alok Singh )के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनावों(Upcoming Assembly Election) को लेकर पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठï अधिकारी अपने-अपने जोन में मतदान केन्द्रों पर जाकर मौका मुआयना कर बूथ संबंधी तैयारियों को समय से पूरा कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव सम्बन्धी सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है|
।
इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा गौतमबुद्धनगर के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा व समस्त सहायक पुलिस आयुक्त सेन्ट्रल नोएडा गौतमबुद्धनगर के द्वारा मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर चार दीवारी को, केन्द्रों पर लाईट को चैक किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल इलामारन नोएडा गौतमबुद्धनगर द्वारा थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत माउन्ट विंग स्कूल शाहबेरी बिसरख, प्रा0पाठशाला शाहबेरी व जूनियर हाईस्कूल बिसरख मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया गया। अब्दुल कादिर, सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम द्वारा थाना फेस-3 क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वाजिदपुर मतदान केन्द्र का भ्रमण किया गया।
योगेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय द्वारा थाना बादलपुर क्षेत्र के मतदान केन्द्र जूनियर हाईस्कूल ग्राम धूममानिकपुर, प्रा0पाठशाला धूममानिकपुर, प्रा0पाठशाला आकिलपुर जागीर, दयानन्द इण्टर कालिज बम्बावड, प्रा0पाठशाला महावड, प्रा0पाठशाला शादीपुर छिडोली, तथा तिमूही बार्डर थाना बादलपुर व थाना मंसूरी गाजियाबाद का भ्रमण किया गया।
पीतम पाल सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय द्वारा थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत मतदान केन्द्र प्राथमिक पाठशाला ग्राम साकीपुर बूथ संख्या 555, 556, 557 नेहरू स्मारक इण्टर कालिज ग्राम साकीपुर बूथ संख्या 558, 559, 560, 561, 562, 563 वनस्थली स्कूल जीटा-1 बूथ संख्या 564, 565 का भ्रमण किया गया।