Noida: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:28 AM
Noida News : पुरानी पेंशन की माँग को धार देने और उसको व्यापक रूप से प्रचारित करने के लिए जिला गौतमबुद्धनगर के विकास खंड बिसरख के अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष और उनकी टीम ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
Noida News
इसी के तहत टीम ने मंगलवार को चेतना मंच कार्यालय आकर खबरों के जरिए इस अभियान को समर्थन करने पर चेतना मंच के संपादक आर.पी.रघुवंशी को सम्मानित किया।
इस मौके पर ब्लॉक बिसरख अटेवा अध्यक्ष सतेन्द्र जानसिवाना, उपाध्यक्ष राजीव भाई नवादा, महामंत्री प्रमोद दुजाना, संगठन मंत्री करण खटाना, कोषाध्यक्ष विशाल मौजूद थे।