Noida News : नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे में कॉसमॉस विश टाउन सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने युवती सहित चार लोगों के खिलाफ सोसाइटी में घुसकर मारपीट कर धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त का आरोप है कि युवती ने उसे झूठे रेप केस में फंसाने की भी धमकी दी।
कॉस मॉस सोसाइटी में रहने वाले राहुल कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पड़ोस में रहने वाली तमन्ना ग्रोवर ने 26 जनवरी को बाहर से अपने परिचित संजय धींगरा, अमित व आकाश को बुलाया। तीनों आरोपी अपनी कार से सोसाइटी पहुंचे और यहां रहने वाले लोगों के साथ कहासुनी व बदतमीजी करने लगे। लोगों ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने वरुण कुमार उनकी पत्नी साधना कटारे, उत्सव राज, राहुल कुमार के साथ गाली गलौज कर मारपीट की।
Noida News :
राहुल कुमार के मुताबिक इस दौरान तमन्ना ग्रोवर ने उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। राहुल का कहना है कि कुछ दिन पहले भी इन लोगों ने सोसायटी के बेसमेंट में घुसकर कुछ लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट की थी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Noida News :