
महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा उत्सव अब भारत में शुरू होने जा रहा है। 30 सितंबर से भारत में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट सिर्फ खेल का नहीं, बल्कि इनामी राशि के मामले में भी ऐतिहासिक साबित होने वाला है। आईसीसी ने विजेता टीम के लिए 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 39.4 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी का ऐलान किया है, जो 2022 की तुलना में चार गुना अधिक है। यानी इस वर्ल्ड कप में जीत के साथ टीम न केवल गौरव बल्कि ऐतिहासिक इनामी राशि भी अपने नाम करेगी। 2022 का खिताब ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था, लेकिन इस बार हर टीम इस रिकॉर्ड राशि के लिए सजीव मुकाबले में उतरेगी। ICC Women's ODI World Cup 2025
आईसीसी ने घोषणा की है कि विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 39.4 करोड़ रुपये) मिलेंगे। यह राशि 2022 में खेले गए पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में चार गुना अधिक है। गौरतलब है कि 2022 महिला वर्ल्ड कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।
आठ टीमों के इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर तय की गई है, जो 2022 में न्यूजीलैंड में आयोजित महिला वर्ल्ड कप की 3.5 मिलियन डॉलर की तुलना में लगभग 297 प्रतिशत अधिक है। खास बात यह है कि यह रकम पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर) की कुल प्राइज मनी से भी ज्यादा है।
विजेता टीम – 4.48 मिलियन डॉलर (39.4 करोड़ रुपये)
रनर-अप – 2.24 मिलियन डॉलर (19.71 करोड़ रुपये)
दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमें – 1.12 मिलियन डॉलर (9.8 करोड़ रुपये)
ग्रुप-स्टेज की हर जीत पर – 34,314 डॉलर (30.19 लाख रुपये)
पांचवें और छठे स्थान की टीम – 700,000 डॉलर (6.16 करोड़ रुपये)
सातवें और आठवें स्थान की टीम – 280,000 डॉलर (2.46 करोड़ रुपये)
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम – 250,000 डॉलर (2.20 करोड़ रुपये)
वहीं आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इस ऐतिहासिक घोषणा के बाद कहा, “महिला क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन एक मील का पत्थर साबित होगा। विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 39.4 करोड़ रुपये) का इनाम देने का निर्णय यह साफ संदेश देता है कि महिला क्रिकेटरों को पुरुषों के समान सम्मान और अवसर मिलना चाहिए। यह प्राइज मनी की ऐतिहासिक बढ़ोतरी महिला क्रिकेट के वैश्विक स्तर पर विकास और दीर्घकालीन प्रोत्साहन के प्रति हमारी गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ICC Women's ODI World Cup 2025