Ind vs WI T20:वेस्टइंडीज को 17 से हराकर किया क्लीन स्वीप, आईसीसी रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचा भारत
Ind Vs WI 3rd T20 Source: (Hindustan Times)
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:41 PM
नई दिल्ली:टीम इंडिया (Indian Team) ने वेस्टइंडीज (Ind vs WI T20) को तीसरे मैच में करारी शिकस्त दी है। टी-20 मैच में 17 रन से हराने के बाद 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने में कामयाब हो गए हैं। वेस्टइंडीज (West Indies) के सामने 185 रन का टारगेट मिला था। इसके जवाब में टीम में 167/9 रन बना पाई और मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। निकोलस पूरन (61) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।
भारत की ओर से हर्षल पटेल (Harshal Patel) और शार्दूल ठाकुर ने 3-3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को मुसीबत में डाल दिया। रोहित ब्रिगेड ने इससे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज के सारे मुकाबले जीत लिया था।
इससे पहले टीम इंडिया (Indian Team) ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 184/5 का स्कोर बना लिया था। सूर्यकुमार यादव (65) टॉप स्कोरर रहे, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 35 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं। WI की तऱफ से जेसन होल्डर, रोस्टन चेज, हेडन वॉल्श, रोमारियो शेफर्ड और डोमिनिक ड्रेक्स ने 1-1 विकेट लिया था।
भारत 6 साल का लम्बे इंतजार करने के बाद ICC टी-20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच चुका हैं। इससे पहले टीम 3 मई 2016 को टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गई थी। उस समय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी के बाद रोहित ने टीम को पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। एमएस धोनी के अलावा विराट कोहली को टीम का कप्तान बना दिया गया था।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दोबारा कर दिया निराश
टारगेट का पीछा कर रही वेस्टइंडीज (Ind vs WI T20) की शुरुआत खराब हुई थी और पहले ही ओवर में काइल मेयर्स (6) दीपक चाहर को अपना विकेट दिया था। ये सफलता भारत को DRS लेने के बाद मिली थी। भारतीय टीम ने कीपर कैच की अपील कर दिया था, लेकिन अंपायर ने उसे स्पष्ट तौर पर मना कर दिया। इसके बाद रोहित ने रिव्यू लिया था।
टीम इंडिया ने कर दी रनों की बारिश
पहले बैटिंग करते हुए भारत की शुरुआत खराब हुई थी और तीसरे ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड 4 रन बनाने के बाद पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर 53 रन जोड़ने में कामयाब हुए थे। इस पार्टनरशिप को हेडन वॉल्श ने श्रेयस (25) को आउट कर साझेदारी तोड़ दिया था। अगले ही ओवर में रोस्टन चेज ने ईशान (34) को बोल्ड कर WI को तीसरी कामयाबी मिल गई थी।