IND vs NEP : नेपाल को हराकर टॉप 4 में क्वालिफ़ाई करने उतरेगा भारत, वहीं नेपाल उलटफेर करने का प्रयास करेगा
IND vs BAN
भारत
चेतना मंच
04 Sep 2023 08:32 AM
IND vs NEP : एशिया कप 2023 में भारत और नेपाल (IND vs NEP) के बीच का मैच 4 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच के माध्यम से एक ओर भारतीय टीम एशिया कप (Asia Cup) के टॉप 4 में जगह बनाने का प्रयास करेगी। तो वहीं दूसरी ओर नेपाल का ये प्रयास होगा, कि वो किसी तरह टीम इंडिया को हरा दे। क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो वो इतिहास रच देगा।
IND vs NEP : भारत है प्रबल दावेदार
इस मैच में ही नहीं बल्कि टीम इंडिया (Team India) एशिया कप में भी खिताब की प्रबल दावेदार है। नेपाल को ये मैच जीतने के लिए कोई चमत्कार ही करना होगा। हाँ वो अपने अच्छे प्रदर्शन से सभी के दिलों पर प्रभाव जरूर छोड़ सकता है। कुल मिलाकर दोनों टीमों में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद तो बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही है।
भारतीय टीम इस तरह की नजर आएगी
कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल एक बार फिर टीम इंडिया के ओपनर होंगे। जबकि नंबर 3 की ज़िम्मेदारी विराट कोहली के कंधों पर होगी। नंबर 4 का जिम्मा श्रेयस अय्यर उठाएंगे। नंबर 5 पर ईशान किशन तो नंबर 6 पर उपकप्तान हार्दिक पांडया दिखाई देंगे। इसी तरह नंबर 7 पर रवींद्र जड़ेजा और नंबर 8 पर शार्दुल ठाकुर नजर आएंगे।
तेज गेंदबाजी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज संभालेंगे। हार्दिक पांडया इनको अपने कुछ ओवरों से सहयोग प्रदान करेंगे। तो वहीं स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव पर जडेजा के साथ मिलकर मिडिल ओवर में बल्लेबाजों को ध्वस्त करने की ज़िम्मेदारी होगी। IND vs NEP
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए भारत के पिछले मैच में बारिश ने व्यवधान डाल कर मैच को रद्द करवा दिया था। इस मैच में भी बारिश फिर खलनायक बनती दिख रही है। कल भी पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बारिश की काफी हद तक संभावना है। बारिश एक बार फिर भारतीय टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।