IPL : जोस बटलर को लुभावना करार देगा राजस्थान रॉयल्स
Rajasthan Royals will make Jos Buttler attractive
भारत
RP Raghuvanshi
29 Jun 2023 08:15 PM
लंदन। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर को लुभावना करार देने जा रही है। ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
IPL
बटलर के साथ दीर्घकालीन करार चाहता है रॉयल्स
आईपीएल की अधिकतर टीमों की दुनियाभर की टी20 लीगों में किसी न किसी तरह हिस्सेदारी है। ऐसे में खतरा है कि दुनिया के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अपने देश के साथ केंद्रीय अनुबंध छोड़कर फुटबॉल की तरह फ्रेंचाइजी क्लबों से करार कर सकते हैं। टेलीग्राफ ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स बटलर के साथ दीर्घकालीन करार करना चाहता है, लेकिन अभी यह पेशकश की नहीं है। यह भी तय नहीं है कि वह करार पर सहमत होगा या नहीं।
रॉयल्स ने की है चार साल की पेशकश
रिपोर्ट में कहा गया कि इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर को इंडियन प्रीमियर लीग टीम राजस्थान रॉयल्स ने चार साल की पेशकश की है। समझा जाता है कि अभी औपचारिक तौर पर यह पेशकश नहीं की गई है। यह देखना होगा कि विश्व कप विजेता कप्तान यह प्रस्ताव स्वीकार करता है या नहीं।
दक्षिण अफ्रीका में पार्ल रायल्स के लिए भी खेलते हैं जोस
बटलर ने रॉयल्स के साथ 2018 में जुड़ने के बाद 71 मैचों में 18 अर्धशतक और पांच शतक लगाये हैं। वह दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में रॉयल्स की पार्ल रॉयल्स टीम के लिये भी खेलते हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#IPL #JosButtler