
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने क्रिकेट के मैदान पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो सिर्फ आंकड़ों में ही नहीं बल्कि उनकी फिटनेस और समर्पण की कहानी भी बयां करता है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सिराज ने इतनी लंबी दौड़ लगाई कि वह कई मैराथन और ओलंपिक की दौड़ों से भी आगे निकल गई। Mohammed Siraj
सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 185.3 ओवर फेंके, यानी 1113 गेंदों का सामना किया। यदि उनके रन-अप की दूरी करीब 14 मीटर मानी जाए, तो हर गेंद के लिए वह लगभग 28 मीटर दौड़ते हैं (आगे-पीछे की दूरी मिलाकर)। इसका अर्थ यह है कि सिराज ने कुल मिलाकर 31 किलोमीटर से अधिक की दौड़ पूरी की। यह दूरी ओलंपिक में होने वाले 21 किलोमीटर के हाफ मैराथन से करीब 10 किलोमीटर ज्यादा है। वहीं, 35 किलोमीटर की वॉक रेस के मुकाबले सिराज ने केवल 4 किलोमीटर कम दूरी तय की है। यदि इसे 42.19 किलोमीटर के पूरे मैराथन से तुलना करें तो सिराज की दौड़ उससे भी महज 11 किलोमीटर कम है।
सिराज की यह दौड़ अलग से किसी मैराथन इवेंट में नहीं, बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों के दौरान हुई। गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग और बल्लेबाजी की दौड़ को मिलाएं, तो उनके कदम और भी ज्यादा बढ़ जाएंगे। यही उनकी मेहनत का फल है कि सिराज ने इस सीरीज में 23 विकेट लेकर अपनी टीम को मजबूती दी और सर्वाधिक सफल गेंदबाज साबित हुए। मोहम्मद सिराज की फिटनेस और उनकी दौड़ने की क्षमता ने साबित किया है कि वे न सिर्फ क्रिकेट की तकनीक में बल्कि शारीरिक मजबूती में भी किसी मैराथन धावक से कम नहीं। भारतीय क्रिकेट में उनकी यह कामयाबी उसी लगन और समर्पण का परिणाम है, जो उन्हें हर गेंद फेंकते वक्त दिखती है। Mohammed Siraj