
जडेजा[/caption]
भारत के ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। जड्डू काफी समय से टीम इंडिया के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। वो इस समय भी तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप 2023 में भारत के शानदार प्रदर्शन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसके अलावा इस साल आईपीएल में भी अपनी टीम सीएसके को चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम योगदान दिया।
बुमराह[/caption]
अपना 30वां जन्मदिन मना रहे बुमराह भी इस विश्व कप का हिस्सा थे। उन्होंने विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि उनका पिछला एक साल काफी खराब गुजरा था, वो इस दौरान अपनी इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर रहे थे। बुमराह टेस्ट क्रिकेट में 1 ओवर में 35 रन बनाने का अनूठा कारनामा भी कर चुके हैं।
श्रेयस[/caption]
भारत के मध्यम क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। विश्व कप 2023 में अय्यर भारतीय टीम में शामिल थे और उनका बल्ला भी जमकर बोला था। उन्होंने इस विश्व कप में लगातार 2 शतक जमाए थे। श्रेयस अय्यर के बल्ले से इस विश्व कप के 11 मैचों में 66.25 की औसत से 530 रन निकले थे।
आरपी सिंह[/caption]
भारत के पूर्व स्टार गेंदबाज आरपी सिंह आज 38 साल के हो गए हैं। वो अपनी स्विंग गेंदबाजी के कारण आज भी याद किए जाते हैं। टी20 विश्व कप 2007 में यादगार गेंदबाजी करके विजेता बनाने वाले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह, एक समय भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ की हड्डी थे। आरपी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले। इस दौरान आरपी ने टेस्ट में 40, वनडे में 69 और टी-20 में 15 विकेट अपने नाम किए।
करुण नायर[/caption]
भारत के लिए खेल चुके करुण नायर आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। नायर ने भारत के लिए कुल 6 टेस्ट मैच खेले और उन्होंने इस दौरान 374 रन बनाए। जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ लगाया गया उनका यादगार तिहरा शतक भी शामिल है। वनडे क्रिकेट में खेले अपने 2 मैचों में करुण नायर ने 46 रन बनाए। करुण भारतीय टीम से काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2017 में खेला था।