
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने अपने खेल का ऐसा दबदबा दिखाया कि विरोधी टीमों की नींद उड़ गई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने खुलकर टीम इंडिया की तारीफ की और कहा कि वर्तमान भारतीय टीम बेखौफ और निडर अंदाज में खेल रही है, जिससे हर विपक्षी टीम उस पर हावी होने में असफल रही है। उनका मानना है कि इस समय टीम इंडिया का आत्मविश्वास और आक्रमक खेल किसी भी प्रतिद्वंदी के लिए सबसे बड़ा डर बन चुका है। Asia Cup 2025
टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ जोरदार जीत के साथ एशिया कप 2025 में अपनी ताकत का परिचय दिया। अब 14 सितंबर को उसे पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरना है, और इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने टीम इंडिया की मानसिक मजबूती और निडर खेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने विशेष रूप से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी को भी सराहा और कहा कि उसका प्रदर्शन इस टीम की बेखौफ शैली का सबसे बड़ा उदाहरण है।
सोनी स्पोर्ट्स के इंटरव्यू में वसीम अकरम ने कहा, “भारतीय खिलाड़ियों का मानसिक दृष्टिकोण ही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। वे बिना किसी डर के मैदान पर उतरते हैं। यह बेखौफ अंदाज अचानक नहीं आया, बल्कि लंबे समय के प्रशिक्षण और मजबूत क्रिकेट सिस्टम का परिणाम है।” उन्होंने आगे बताया कि भारत की डॉमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए पूरी तरह तैयार करती है। अभिषेक शर्मा के बारे में वसीम ने कहा, “उसका स्ट्राइक रेट 190 से ऊपर है और तेज़ रन बनाने की उसकी कला अद्भुत है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट ने उसे ऐसा खिलाड़ी बनाया है जो टीम इंडिया के लिए बड़ा हथियार साबित हो रहा है। मैदान पर उसका आक्रमक अंदाज विपक्षियों के लिए चुनौती बन जाता है।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा ने वसीम अकरम से पूछा कि क्या पाकिस्तान टीम भारतीय टीम के खिलाफ आत्मविश्वास से खेल रही है। इस पर अकरम ने कहा, “पाकिस्तान भी अच्छा क्रिकेट खेल रही है। यह टीम हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उतरती है और औसत प्रदर्शन की चिंता नहीं करती। ओमान के खिलाफ मुकाबले पर उन्होंने कहा, “अगर गेंदबाजों की चाल और गति का सही अंदाज नहीं होता, तो बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ता है।
मोहम्मद हारिस ने तीसरे नंबर पर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फखर जमां के लिए चौथे नंबर पर खेलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि उन्होंने हमेशा ओपनिंग की है। प्लेइंग इलेवन में 5-6 ओपनर होने पर ऐसे संघर्ष आम हैं। अकरम का मानना है कि पाकिस्तान ने ओमान को पहले मैच में 93 रनों से हराया, लेकिन वर्तमान समय में टीम इंडिया का बेखौफ अंदाज और घरेलू क्रिकेट की मजबूती उसे हर विरोधी से अलग बनाती है। 14 सितंबर का मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक होने वाला है और यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक पल लेकर आएगा। Asia Cup 2025