Realme ने लॉन्च की दमदार सीरीज, कीमत हैरान करने वाली
Realme Mobile Launch
भारत
चेतना मंच
15 Apr 2024 11:06 PM
Realme Mobile Launch :भारत में चीनी कंपनी Realme ने अपनी नई दमदार मोबाइल सीरीज को लॉन्च किया है। दऱअसल Realme ने इस सीरीज में दो हैंडसेट पेश किए है, जिनके नाम Realme P1 5G और Realme P1 Pro 5G है। Realme के इन नए स्मार्टफोन में दमदार कैमरा सेटअप, पावरफुल प्रोसेसर और कई लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिलने वाले है। इसी के साथ Realme के हैंडसेट अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च हुए है। आइए जानते है क्या खसियात है।
Realme P1 series में क्या है नया?
आपको बता दें कि Realme की P1 series रेनवॉटर टच सपोर्ट के साथ आ रही है। यानी आप इस फोन को गीले हाथ होने के बावजूद भी टच कर सकते है, ये सपोर्ट करेगा। Realme P1 5G में Mini Capsule 2.0 का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से यूजर्स को बेहतर एनिमेशन डिजाइन मिलेगा। इसमें 7 लेयर कूलिंग सिस्टम दिया है।
Realme Mobile Launch
Realme P1 5G के स्पेसिफिकेशन
बता दें कि Realme P1 5G में 6.67-inch FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा रहा है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स और 2000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। इसमें TUV Rheinland certification और Rainwater Touch support भी दिया गया है। इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7050 का इस्तेमाल किया है, जो Mali-G68 MC4 GPU के साथ आता है।
Realme P1 5G का कैमरा सेटअप
बता करें Realme P1 5G के कैमरे की तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का Sony LYT600 सेंसर दिया है, जो f/1.8 Aperture के साथ दिया है। इसमें सेकेंडरी कैमरा सेंसर 2MP B&W सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।
Realme P1 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
इसी के साथ Realme P1 Pro 5G में 6.67-inch FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट्स दिया है। साथ ही इसमें 2000 nits की ब्राइटनेस मिलेगी। इसमें कर्व्ड पैनल है, जो Realme P1 में नहीं है। इस हैंडसेट में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC के साथ Adreno GPU भी दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा रहा है।
मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट
अगर आप इन दोनों फोन में से किसी एक को भी खरीदना चाहते हो तो Realme P1 5G की सेल शाम 6 बजे से फ्लिपकार्ट और Realme.com पर शुरू होगी। आपको यहां मैक्सिमम 2 हजार रुपये का ऑफर मिल रहा है। Realme P1 Pro 5G की पहली सेल 22 अप्रैल को शाम 6 बजे से होगी। Realme P1 Pro पर 2000 रुपये का बैंक ऑफर्स दिया जा रहा है, जिसके लिए आपके पास SBI, ICICI और HDFC Bank के कार्ड होना जरूरी है। Realme Mobile Launch