सड़कों पर बर्फ का गोला बेचता नजर आया Robot, वायरल हुई वीडियो
Robot Serving Ice Gola
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:30 AM
Robot Serving Ice Gola : जैसे-जैसे देश तरक्की कर रहा है, वैसे-वैसे लोग भी एडवांस होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में बेहद दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक रोबोट सड़क पर लोगों को बर्फ का गोला खिला रहा है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो गुजरात के अदमदाबाद का है। जहां एक नया रोबोटिक कैफे खोला गया है। जिसका नाम पॉप-अप ट्रक रखा गया है, जो काफी सुर्खिया बटोर रहा है। इस कैफे की खास बात यह है कि इसमें एक रोबोट वेटर है, जो लोगों को बर्फवाला गोला सर्व कर रहा है। इस बेहद अनोखे वीडियो को लोगों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि यह तकनीक भविष्य में स्ट्रीट फूड में आने वाले बदलावों कर सकती है।
गोले परोसने के लिए किया गया डिजाइन
आपको बता दें इस रोबोट को लोगों को बर्फ का गोले परोसने के लिए ही डिजाइन किया गया है। अहमदाबाद में ये अपनी तरह का पहला अनुभव बताया जा रहा है। इस रोबोट को लोगों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को फूड व्लॉगर कार्तिक महेश्वरी ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है , 'रोबोट बर्फ का गोला परोसते हुए। अहमदाबाद में पहली बार।' इसके बाद गोले का दाम 40 रुपये बताया गया है। कैप्शन में लिखा है कि ये पूरी तरह हाइजीनिक होता है और पूरी तरह ऑटोमैटिक है। बर्फ के ये गोले भी बाकी से अलग हैं। उसमें दूध के साथ चॉकलेट सिरप मिलाया जाता है। जिसके बाद ये मशीन में रखा जाता है, जिससे लिक्विट फॉर्म सॉलिड में बदलती है। फिर मशीन से ही जमने के बाद ये टुकड़े निकलते हैं। उस पर चॉकलेट सिरप डाला जाता है। वहीं सजाने के लिए ऊपर से जैम्स और ड्राय फ्रूट डाले जाते हैं। इसे अहमदाबाद का सबसे अनोखा कैफे बताया जा रहा है।
लोगों ने वीडियो पर दी कई प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को लोग की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है। लोग रोबोड की वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग रोबोट के इस्तेमाल की तो बेहद तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही कई लोग वायरल हो रहे गोले पर सवाल भी उठा रहे हैं। उनका कहना है कि ये कैसा गोला है, जो गोल ही नहीं है। वहीं इस वीडियो को कई मिलियन लोगों की ओर से देखा गया है।