Balrampur : बेकाबू बस खाई में पलटी, स्वास्थ्यकर्मी की मौत, 17 घायल
Uncontrollable bus overturns in ditch, health worker killed, 17 injured
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:05 PM
बलरामपुर (उप्र)। बलरामपुर जिले के देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि यात्रियों को लेकर कानपुर से तुलसीपुर आ रही रोडवेज बस आज कुआनो पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार स्वास्थ्यकर्मी राजेश कुमार (39) की मौत हो गई। वह श्रीदतगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे।
केशव कुमार ने बताया कि दुर्घटना में 17 अन्य यात्री घायल हुए हैं। उन्हें बलरामपुर मेमोरियल एवं जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। कुमार ने बताया कि बस में कुल 21 लोग सवार थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।