Gorakhpur News : छात्र पढ़ेंगे इंटरनेट ऑफ थिंग्स, JEE मेन के आधार मिलेगा प्रवेश
Students will study Internet of Things, will get admission on the basis of JEE Main
भारत
चेतना मंच
09 Jun 2023 11:24 PM
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) में इस सत्र से इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) की पढ़ाई होगी। B-tech और M-tech के लिए विद्युतकरण एवं संचार अभियंत्रण विभाग में नया कोर्स शुरू होने जा रहा है। 60-60 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। कोर्स को शुरू करने के लिए AISE ने अनुमति दे दी है। प्रदेश का यह पहला विश्वविद्यालय है, जहां IOT पाठ्यक्रम शुरू होगा।
इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन विभाग से की जाएगी मानीटरिंग
MMMUT में जुलाई से शुरू होने वाले सत्र में ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE मेन) की रैंक और नंबर के आधार पर ही B-tech में प्रवेश लिया जाएगा। विश्वविद्यालय इंटरनेट ऑफ थिंग्स के लिए नई फैकल्टी भी तैयार करेगा। अभी इसकी मानीटरिंग इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन विभाग से की जाएगी। पाठ्यक्रम को तैयार करने वाले प्रो. एसके सोनी ने बताया कि बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए IOT का कोर्स शुरू किया जा रहा है।
छात्रों के लिए जुड़ेगा नया पाठ्यक्रम
MMMUT कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों को IOT के रूप में नया पाठ्यक्रम पढ़ने को मिलेगा। जुलाई से इस ब्रांच को शुरू किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम की मांग पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। इसमें रोजगार की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं।
क्या है इंटरनेट ऑफ थिंग्स
इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीक का वह विकास है, जिसमें कई गैजेट्स को नेटवर्किंग के माध्यम से एक साथ जोड़ा जाता है। कई गैजेट्स एक साथ जुड़कर डाटा का आदान-प्रदान करते हैं। उपकरणों के बीच इंटीग्रेशन से सूचनाएं समग्रता में प्राप्त होती हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।