UP News : जल्दी ही फिल्मी सितारों से गुलजार नजर आएगा यूपी का ये शहर
Bollywood Heroes
भारत
चेतना मंच
05 Nov 2022 05:38 PM
आप जानते ही हैं कि भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुम्बई शहर की सारी शोहरत वहाँ बनने वाली फ़िल्मों के कारण ही है। इन्हीं फ़िल्मों के कारण मुम्बई सदैव गुलज़ार रहता है। ऐसा ही कुछ होने वाला है उत्तर प्रदेश UP के एक नव विकसित शहर में। यह शहर है यमुना सिटी। जी हां वही सिटी जहां देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन रहा है । यूं तो यह हवाई अड्डा नोएडा इन्टरनेशल एयरपोर्ट के नाम से बन रहा है, किन्तु इसकी प्रसिद्धि जेवर एयरपोर्ट के नाम से हो रही है। इसी शहर में प्रस्तावित है, एक विशाल फ़िल्म सिटी। इस नई फ़िल्म सिटी का सपना देखने वालों की मंशा सिर्फ बॉलीवुड नहीं, हॉलीवुड को भी मात देने की है। अगर, उनका ख्वाब हकीकत में तब्दील हुआ, तो इस इलाके की रौनक तारे नहीं, सितारे बढ़ाएंगे। यमुना सिटी फिल्मी सितारों से गुलजार हो जाएगा। तकरीबन एक हजार हेक्टेयर भूमि पर बन रही देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी में रोज फिल्में बना करेंगी।
UP News :
बताते चलें कि यह सपना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का है । उन्हें यह बात अच्छी तरह समझ आ गई है कि विकास के मॉडल में कमाई का मॉडल विकसित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने अफसरों को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी प्रोजक्ट में भी यह फार्मूला अपनाने के निर्देश दिए हैं। एक हजार हेक्टेयर भूमि पर तैयार होने वाली इस परियोजना पर पहले फेज में छह हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए ठीक दो दिन बाद यानि सात नंवबर को अफसरों की बैठक होगी। इस बैठक में परियोजना की बाबत सुझाव और आपत्तियों पर चर्चा की जाएगी।
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी का ग्लोबल टेंडर निकलने के बाद अभी तक फिल्म सिटी के निर्माण के लिए देश-विदेश की 20 कंपनियों ने टेंडर में शामिल हो चुकी हैं। आगामी 7 नवंबर को होने वाली प्री बिड में सुझाव और आपित्तयों पर डिस्कशन होगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद 16 दिसंबर को फिल्म सिटी का फाइनल बिड ओपन की जाएगी। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बसाने का सपना जल्द पूरा हो सकेगा। यहां पर तमाम तरह की फिल्म की शूटिंग से लेकर स्टूडियों आदि सभी सुविधा एक ही छत के तले होंगी।
UP News :
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनने वाली देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी को लेकर यमुना अथॉरिटी ने तैयारी तेज कर दी है। फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर यमुना अथॉरिटी की ओर से निकाले गए ग्लोबल टेंडर में अभी तक देशी-विदेशी 20 कंपनियां शामिल हुई हैं। फिल्म सिटी को लेकर 7 नवंबर को लखनऊ में प्री बिड मीटिंग होगी। उसमें औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव सूचना, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नियोजन, प्रमुख सचिव एमएसएमई, यमुना अथॉरिटी के सीईओ समेत कई अफसर प्री बिड में शामिल होंगे।
UP News :
फिल्म सिटी को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। इसके तहत फिल्म स्टूडियो, खुला एरिया, एम्यूजमेंट पार्क, विला आदि विकसित किए जाएंगे। 120 एकड़ में एम्यूजमेंट पार्क, 20-20 एकड़ में फिल्म स्टूडियो बनेंगे। पहले चरण के 80 प्रतिशत हिस्से उम केवल फिल्म से जुड़े निर्माण कार्य किए जाएंगे। ताकि पहला चरण पूरा होते ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सके। फिल्म सिटी के दूसरे चरण में हास्पिटॉलिटी, रिजार्ट और व्यावसायिक गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। ताकि शूटिंग में आने वाले लोगों को सहूलियत मिले। साथ ही इनसे जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिले। तीसरे और अंतिम चरण में रिटेल डेवलपमेंट होगा। इस चरण में बचे हुए सारे काम किए जाएंगे।