Noida: नोएडावासियों के लिए काम की खबर, पुलिस कमिश्‍नर ने वेरिफिकेशन के लिए दिया 5 दिन का समय

Alok singh
Noida alok singh
locationभारत
userचेतना मंच
calendar02 Dec 2025 01:56 AM
bookmark
नोएडा. नोएडा (Noida) या ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में रह रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आई है. गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्‍नर आलोक सिंह ने सभी पुलिस अफसरों और तीन जोन के डीसीपी को एक पत्र जारी करके लंबित पड़े वेरिफिकेशन के मामलों को जल्‍द से जल्‍द निपटाने का आदेश दिया है. उन्‍होंने पत्र में कहा है कि ऐसे लंबित मामलों को 5 दिनों के भीतर निपटाकर नोएडा पुलिस कमिश्‍नरेट हेड क्‍वार्टर में पुलिस वेरिफिकेशन (Noida Police Verification) की पूरी रिपोर्ट भेज दी जाए. नोएडा (Noida) के पुलिस कमिश्‍नर आलोक सिंह की ओर से लिखे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि 5 दिनों के भीतर रिपोर्ट ना भेजने पर जिम्‍मेदार पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट पेश करके मुख्‍यालय को सौंप दी जाएगी. बता दें कि नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्‍या में लोग पुलिस वेरिफिकेशन ना होने के कारण काफी परेशान हैं. पुलिस कमिश्‍नर ने पुलिस के उच्‍चाधिकारियों के साथ बैठक करके इन मुद्दे को सुलझाने को कहा है. UP Election 2022 : अंतिम चरण के मतदान के दिन मायावती ने किया ये ट्वीट पुलिस कमिश्‍नर की समीक्षा बैठक में यह बात भी सामने आई है कि पुलिस वेरिफिकेशन के कई मामले अभी लंबित पड़े हैं. इन मामलों का निपटारा नहीं हो पा रहा है. ऐसे में पुलिस कमिश्‍नर ने आदेश दिया है कि पुलिसकर्मी आवेदनकर्ताओं से संपर्क करके उनके पते पर जाकर वेरिफिकेशन करें. उन्‍होंने सख्‍त लहजे में कहा है कि 5 दिनों के अंदर यह काम हो जाना चाहिए और इसकी रिपोर्ट पुलिस कमिश्‍नरेट के हेड क्‍वार्टर में पहुंचा दी जाए. वहीं नोएडा के लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से वेरिफिकेशन में देरी की जाती है. कई बार लोगों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है. लेकिन फिर भी फाइल आगे नहीं बढ़ती है. ऐसे में लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है. लोगों ने पुलिस वेरिफिकेशन जल्‍द निपटाने का आग्रह किया है.
अगली खबर पढ़ें

Jewar: गांव पहुंचे दीपक ने मॉ बाप से मिलकर बताई दास्ंता

IMG 20220306 WA0205
locationभारत
userचेतना मंच
calendar30 Nov 2025 02:23 AM
bookmark
Jewar:जेवर ।  यूक्रेन(Ukraine)  से दिल्ली शनिवार को पहुंचे गांव छातंगा निवासी दीपक ने दिल्ली में रूककर देश के अन्य राज्यों में जाने वाले अपने दोस्त व एमबीबीएस के छात्रों को ट्रेन व बसों के माध्यम से भावुक मन से रवाना कर रविवार को अपने गांव पहुंचे। दीपक को मॉ बाप गले से लगाकर भावुक हो गये। जहां मौजूद परिजनों की ऑखें भी नम हो गयी। गांव छातंगा खुर्द निवासी दीपक ने बताया की यूक्रेन की बोकोमेल्कस नेशनल यूनिवर्सिटी कीव मे एमबीबीएस लास्ट ईयर का छात्र था रूस व यूक्रेन में चल रहे भीषण युद्ध में अपनी जान बचाने के लिये 15 घंटे अपने गु्रप के 15 साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पर दहशत में बिताने पडे रेलवे की बोगी में तैनात कंडेक्टर को एक हजार डॉलर मतलब एनआरआई के अनुसार 80 हजार रूपये की घुस देकर ट्रेन में स्थान मिला जहां लीव में उतारा गया वहां हिन्दुस्तान के लिये उडान भरने से पहले कैन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने सभी भारतीय छात्रो से कुशलक्षेम पुछकर गुलदस्ता भेटकर रवाना किया ।ं दीपक के रविवार को गांव सकुशल पहुंचने पर परिजनों के चहरे खिल उठे और उसको गले लगाकर भावुक हो गये ।
अगली खबर पढ़ें

UP Elections 2022: यूपी चुनाव में कौन जीतेगा-कौन हारेगा? यहां इस पर जमकर हो रही है सट्टेबाजी

Logo copy
locationभारत
userचेतना मंच
calendar22 Feb 2022 08:07 PM
bookmark
UP Elections 2022: नोएडा। व्यवसायीकरण के इस दौर में हर शख्स लाभ का सौदा कहीं न कहीं तलाश ही लेता है। बात चाहे खेल की हो या सियासत की। हार-जीत की बाजी अब हवा में नहीं बल्कि सट्टा लगाकर की जा रही है। अब उप्र में हो रहे विधानसभा चुनाव को ही ले लें। इसमें भी लोग अब अपने-अपने प्रत्याशी को लेकर बेवजह बहस करने के बजाए हार-जीत की बाजी लगाकर अपना दावा कर रहे हैं। जहां चुनाव (UP Elections 2022) हो चुके हैं वहां विभिन्न राजनीतिक समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं के बीच हजारों तथा लाखों रूपये की बाजी लग रही है। अब हार-जीत की बाजी हवा में नहीं बल्कि लिखित में इकरारनामा करके हो रही है। कहीं कहीं तो बाकायदा पीडीसी (पोस्ट डेटिड चेक) के जरिए बाजी लगाई जा रही है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में लोनी विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। जहां भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक नंद किशोर गुर्जर तथा सपा-रालोद प्रत्याशी मदन भैया के समर्थकों में 10 रूपये के हलफनामे पर चुनाव की हार-जीत को लेकर इकरारनामा भी किया गया। गौतमबुद्धनगर के नोएडा, दादरी तथा जेवर विधानसभा क्षेत्र (Noida, Dadri and Jewar Assembly Constituencies) में भी प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर जमकर सट्टेबाजी चल रही है। खास बात यह है कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में यह सट्टेबाजी सिर्फ भाजपा व सपा-रालोद गठबंधन के नेताओं तथा समर्थकों के बीच  ही प्रमुखता से चल रही है। नोएडा में यह सट्टेबाजी जेवर तथा दादरी विधानसभाओं के मुकाबले कम है। हालांकि 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने हैं। लेकिन अभी भी तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सट्टेबाजी का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है।