Board Exam से पहले घोलकर पी लें ये टिप्स, टॉपर्स भी हो जाएंगे फेल

Board Exam Preparation: अगर आप भी बोर्ड एग्जाम की तैयारी को लेकर स्ट्रेस में हैं तो यह आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाली है। यहां हमने बिना टेंशन के पढ़ाई करने के आसान टिप्स, स्टडी प्लान से जुड़े जरूरी सुझाव दिए हैं जो 10वीं और 12वीं के छात्रों को बेहतर तैयारी और आत्मविश्वास दिलाने में मदद करेंगे।

Board Exam Preparation
Board Exam Preparation Tips
locationभारत
userअसमीना
calendar07 Feb 2026 02:54 PM
bookmark

बोर्ड परीक्षाएं जैसे-जैसे नजदीक आती हैं छात्रों के साथ-साथ माता-पिता की चिंता भी बढ़ने लगती है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर डर, घबराहट और आत्मविश्वास की कमी होना आम बात है। कई छात्र मेहनत करने के बावजूद स्ट्रेस की वजह से अपना बेस्ट नहीं दे पाते। अगर आप भी बोर्ड एग्जाम की तैयारी को लेकर टेंशन में हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। यहां बताए गए आसान टिप्स अपनाकर आप बिना स्ट्रेस के बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

1. पढ़ाई का टाइम फिक्स करें और छोटे गोल बनाएं

बड़े सिलेबस को देखकर घबराना आम बात है लेकिन सही प्लानिंग से इसे आसानी से कवर किया जा सकता है। हर सब्जेक्ट के लिए एक सिंपल टाइम टेबल बनाएं और रोज का पढ़ाई का समय तय करें। दिन के छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं ताकि पढ़ाई का बोझ कम लगे। जिस विषय में आप कमजोर हैं उसे ज्यादा समय दें और जिस विषय में पकड़ मजबूत है उसे रिवीजन के जरिए बनाए रखें।

2. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान

सिर्फ घंटों पढ़ाई करना ही सफलता की गारंटी नहीं है बल्कि स्वस्थ दिमाग और शरीर भी उतना ही जरूरी है। रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें, हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट अपनाएं और थोड़ी देर एक्सरसाइज या वॉक जरूर करें। जब दिमाग शांत रहेगा तभी आप बेहतर तरीके से पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे और याद रखने की क्षमता भी बढ़ेगी।

3. परिवार और दोस्तों से जुड़े रहें

परीक्षा के समय खुद को अकेला महसूस करना तनाव को और बढ़ा देता है। ऐसे में परिवार और दोस्तों से बात करना बहुत फायदेमंद होता है। वे आपको भावनात्मक सपोर्ट देते हैं और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। यदि किसी टॉपिक में दिक्कत आ रही है तो

4. मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्न पत्र जरूर हल करें

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट और पिछले सालों के प्रश्न पत्र बेहद अहम होते हैं। इससे आपको परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और समय प्रबंधन को समझने में मदद मिलती है। नियमित रूप से प्रैक्टिस करने से डर कम होता है और एग्जाम के दिन कॉन्फिडेंस बना रहता है। जहां गलती हो वहां सुधार करें और दोबारा तैयारी करें।

5. शॉर्ट नोट्स बनाकर करें स्मार्ट रिवीजन

हर चैप्टर पढ़ते समय छोटे और आसान नोट्स बनाएं। इनमें फॉर्मूले, मुख्य पॉइंट्स और जरूरी डेफिनेशन शामिल करें। परीक्षा से पहले पूरे सिलेबस को दोहराने के लिए शॉर्ट नोट्स सबसे ज्यादा काम आते हैं। इससे कम समय में ज्यादा रिवीजन हो जाता है और याद रखने में भी आसानी होती है।

अगली खबर पढ़ें

गुलाब के तेवर अब होंगे सुर्खलाल, दुकानों पर ततैये की तरह मंडरा रहे प्यार के परिंदे

Rose Day वैलेंटाइन वीक का पहला और सबसे खूबसूरत दिन है। इस दिन लोग अपने प्यार, दोस्ती और जज़्बातों को गुलाब के जरिए व्यक्त करते हैं। इस आर्टिकल में आपको हर रंग के गुलाब का मतलब, गिफ्ट के आइडियाज, सबसे बेहतरीन विशेज और मैसेजेस और सेलिब्रेशन टिप्स मिलेंगी जो आपके रोज डे को यादगार और खास बना देंगी।

Rose Day
Rose Day Special
locationभारत
userअसमीना
calendar06 Feb 2026 05:21 PM
bookmark

Valentine Week: हल्की गुलाबी ठंड में प्यार के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। 7 फरवरी से Valentine Week की शुरूआत होती है जिसका इंतजार प्यार में पड़े हर शख्स को होता है। Valentine Week में Lovebirds एक अलग ही दुनिया में खोए हुए रहते हैं। कहीं कोई अपनी दिल की बात फूल देकर करता है तो कहीं घुटनों के बल बैठकर इजहार-ए-मोहब्बत की जाती है। Valentine Week में आशिकों का हाल कुछ इस कदर होता है कि वो सामने वाले को खुश करने के लिए पूरी जी-जान लगा देते हैं। Valentine Week में आशिकों का मिजाज देखकर गुलाब के तेवर भी सातवें आसमान पर पहुंच जाते हैं। जहां रोजाना आम कीमत में बिकने वाले गुलाब को हर कोई नजरअंदाज करता है वहीं Valentine Week में गुलाब भी अपनी कीमत डबल कर पूरा बदला लेते हैं।

Valentine Week पर क्यों बढ़ जाते हैं गुलाब के तेवर?

Valentine Week पर गुलाब के दाम भी डबल हो जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है डिमांड का बहुत ज्यादा हो जाना। वेलेंटाइन वीक के दौरान हर कोई गुलाब खरीदना चाहता है चाहे वह एक हो या बाउकेट। इसलिए गुलाब के तेवर भी बढ़ जाते हैं और गुलाब की कीमत बढ़ जाती है। इसकी दूसरी वजह है सप्लाई लिमिटेड होना। गुलाब उगाना आसान नहीं होता। मौसम, पानी और समय सबका सही संतुलन जरूरी होता है। ठंडी या ज्यादा गर्मी हो जाए तो फसल खराब हो सकती है। तीसरी वजह है ट्रांसपोर्ट और स्टोरेज का खर्चा। गुलाब नाज़ुक फूल होते हैं इन्हें ताजा रखने के लिए खास ध्यान देना पड़ता है। दूर-दूर से शहरों तक लाने में लागत बढ़ जाती है।

गुलाबों से होती है Valentine Week की शुरूआत

रोज डे (Rose Day) आते ही हवा में एक अलग सी खुशबू घुल जाती है। फूलों की दुकानें सज जाती हैं और लोग अपने प्यार, दोस्ती और जज़्बातों को एक गुलाब के जरिए बयां करने की सोचते हैं। गुलाब सिर्फ एक फूल नहीं होता बल्कि गुलाब का हर रंग अपनी एक कहानी कहता है। इसलिए रोज डे पर सिर्फ गुलाब देना ही नहीं बल्कि सही रंग का गुलाब देना भी बहुत जरूरी होता है।

लाल गुलाब- सच्चा प्यार

लाल गुलाब (Red Rose) को प्यार का प्रतीक माना जाता है। Red Rose उन लोगों को दिया जाता है जिनसे आप दिल से प्यार करते हैं। गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, पति या पत्नी के लिए लाल गुलाब परफेक्ट माना जाता है। यह गुलाब कहता है, “मैं तुमसे सच में प्यार करता/करती हूँ।”


सफेद गुलाब- ईमानदारी और शांति

सफेद गुलाब (White Rose) शांति, सच्चाई और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। यह गुलाब उन रिश्तों के लिए होता है जहां इज्जत ज्यादा हो। कभी-कभी माफी मांगने या किसी पुराने गिले-शिकवे को खत्म करने के लिए भी White Rose दिया जाता है।


पीला गुलाब- दोस्ती और खुशी

पीला गुलाब (Yellow Rose) दोस्ती का सबसे प्यारा निशान है। बेस्ट फ्रेंड, करीबी दोस्त या किसी ऐसे इंसान के लिए जिसे आप खुश देखना चाहते हों उनके लिए पीला गुलाब बिल्कुल सही रहता है। यह कहता है, “तुम मेरी जिंदगी में खुशी लाते हो।”


गुलाबी गुलाब- प्यार और आदर

गुलाबी गुलाब (Pink Rose) उन लोगों के लिए होता है जिनकी आप इज्जत करते हैं या जिनसे आप चुपचाप प्यार करते हैं। क्रश, खास दोस्त या किसी अपने के लिए को यह गुलाब दिया जा सकता है। यह शर्मिला सा प्यार और सम्मान दिखाता है।


ऑरेंज गुलाब- आकर्षण

ऑरेंज गुलाब (Orange Rose) आकर्षण और उत्साह को दर्शाता है। अगर आप किसी को बताना चाहते हैं कि आप उसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं लेकिन सीधे प्यार नहीं कह पा रहे तो ऑरेंज गुलाब एक अच्छा विकल्प है।


बैंगनी गुलाब- पहली नजर का प्यार

बैंगनी गुलाब (Purple Rose) लक्जरी और लव एट फर्स्ट साइट को दर्शाता है। यह गुलाब ज्यादा दुर्लभ होता है और उन लोगों के लिए होता है जो आपके लिए बहुत खास हों।

बहरहाल रोज डे पर यह जरूरी नहीं कि आप सबसे महंगा गुलाब ही खरीदें। गुलाब का रंग और आपके जज्बात ज्यादा मायने रखते हैं ना कि उसकी कीमत। अगर गुलाब दिल से दिया गया हो तो वह सामने वाले के लिए हमेशा खास होता है। एक छोटा सा गुलाब भी अगर सही इंसान को दिया जाए तो वह दिन यादगार बना देता है।

अगली खबर पढ़ें

वो आपकी नहीं करता कद्र? बस ये शुरू करें आ जाएगा वापस

जब कोई आपकी कदर न करे तो यह आपके आत्म‑सम्मान और खुशियों पर असर डाल सकता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कैसे आप अपनी वैल्यू बढ़ा सकते हैं और रिश्तों में सही दिशा पा सकते हैं। अलावा हम आसान और असरदार तरीके बताएंगे जिससे आप रिश्तों में सम्मान और संतुलन बनाए रख सकते हैं।

Relationship
Relationship Tips
locationभारत
userअसमीना
calendar05 Feb 2026 04:48 PM
bookmark

रिश्ते हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं फिर चाहे वह प्यार हो, दोस्ती हो या परिवार। Relationship तभी मजबूत रहते हैं जब दोनों तरफ से निभाने की कोशिश की जाए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप सामने वाले के लिए सब कुछ करते हैं फिर भी वह आपकी वैल्यू नहीं करता। यह न सिर्फ आपके दिल को चोट पहुंचाता है बल्कि आपकी आत्म-सम्मान पर भी असर डालता है। अगर कोई आपकी कदर नहीं करता तो परेशान होने की बजाय आप कुछ स्मार्ट कदम उठाकर खुद को मजबूत बना सकते हैं और अपने रिश्तों को बेहतर दिशा दे सकते हैं।

1. अपने इमोशंस को कंट्रोल करें

कई बार हम अपने इमोशंस में बहकर सामने वाले के व्यवहार को अपनी खुशी का आधार बना लेते हैं। यह समझना जरूरी है कि अगर कोई आपकी वैल्यू नहीं करता तो इसका मतलब यह नहीं कि आप गलत हैं। जब आप अपनी भावनाओं को नियंत्रित करते हैं और खुद को नंबर 1 मानते हैं तो आप दूसरों के व्यवहार से ज्यादा प्रभावित नहीं होते। याद रखें अपनी गलती हो तो स्वीकार करें लेकिन हर चीज के लिए खुद को दोषी न ठहराएं।

2. समझदार और मैच्योर बनें

जब किसी इंसान को चीजें आसानी से मिल जाती हैं तो उसे उनकी असली कदर नहीं होती। इसलिए किसी के लिए हमेशा खुद को छोटा न करें। अपनी वैल्यू बनाए रखने के लिए अपने आप से प्यार करें और अपने आप को हमेशा प्राथमिकता दें। समझदारी यह है कि आप अपनी कद्र खुद करें ताकि कोई भी आपको हल्के में न ले।

3. अपनी खुशी के लिए किसी और पर निर्भर न रहें

कई बार हम अपने मूड को दूसरों के व्यवहार पर निर्भर कर लेते हैं। अगर सामने वाला अच्छा बर्ताव करता है तो हम खुश हैं और अगर नहीं करता तो हमारा मूड खराब हो जाता है। यह आदत बेहद नुकसानदायक है। अपनी खुशी के लिए हमेशा खुद जिम्मेदार रहें। अपनी प्राथमिकताएं खुद तय करें और अपने आप को अपनी पहली प्राथमिकता बनाएं।

4. अपने समय और ऊर्जा की कदर करें

कभी-कभी लोग हमारी मदद और प्यार को लेना शुरू कर देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह हमेशा उपलब्ध है। इसलिए अपनी समय और ऊर्जा की कदर करें। जरूरी है कि आप वही दें जो आपको खुशी देता है और अपने आत्म-सम्मान को हमेशा बनाए रखें।

5. स्वस्थ दूरी बनाना सीखें

अगर कोई बार-बार आपकी कदर नहीं करता तो उससे दूरी बनाना भी सीखें। यह दूरी आपको मानसिक शांति देती है और रिश्तों को सही दिशा में सोचने का मौका देती है। याद रखें दूरियां कभी-कभी रिश्तों को मजबूत बनाती हैं। अगर कोई आपकी वैल्यू नहीं करता तो इसका मतलब यह नहीं कि आप कम हैं। आप अपनी कदर खुद कर सकते हैं। अपने इमोशंस को कंट्रोल करें, खुद से प्यार करें, किसी पर निर्भर न रहें और अपनी खुशी के लिए जिम्मेदार बनें। जब आप खुद की कदर करेंगे तो दूसरों को भी आपकी कदर करनी पड़ेगी।