
PM JAY[/caption]
National Health Protection Scheme[/caption]
NHPS बना PM-JAY
PM-JAY को नया नाम दिए जाने से पहले इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (NHPS) के नाम से जाना जाता था। इसमें तत्कालीन मौजूदा राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (RSBY) को शामिल किया गया था, जिसे 2008 में लॉन्च किया गया था। इसलिए, PM - JAY के तहत उल्लिखित कवरेज में वह परिवार भी शामिल हैं जो RSBY में शामिल थे लेकिन सोशिओ इकनॉमिक एंड कास्ट सेंसस (SECC) 2011 के डेटाबेस में मौजूद नहीं हैं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्त पोषित है और कार्यान्वयन की लागत केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझा की जाती है।
Noida News : आपको बता दें की पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
PM-JAY : इस तरह करें पात्रता चेक
स्टेप - 1
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वैबसाइट www.pmjay.gov.in पर जाना है।
- अब यहां पर नजर आ रहे 'Am I Eligible' विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप - 2
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, पूछे जाने पर उसे वैबसाइट पर भरे।
- फिर आपके सामने दो विकल्प खुलेंगे इसमें पहले वाले में अपना राज्य चुन लें।
- अब दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नबंर दर्ज करना है
- इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है
- अंततः आपको पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
[caption id="attachment_105671" align="aligncenter" width="700"]
Ayushman Bharat Yojna[/caption]
आयुष्मान भारत
Greater Noida News : यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (UHC) के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए, भारत सरकार की एक प्रमुख योजना, आयुष्मान भारत को राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 की सिफारिश के अनुसार लॉन्च किया गया था। यह पहल सतत विकास लक्ष्यों यानि सस्टेनेबल डेव्लपमेंट गोल्स (SDGs) और इसकी रेखांकित प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जो कि "किसी को भी पीछे नहीं छोड़ना" है।