Kerala News : कन्नूर रेलवे स्टेशन पर रुकी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में लगी आग
Fire breaks out in coach of stopped express train at Kannur railway station
भारत
चेतना मंच
01 Jun 2023 03:35 PM
कन्नूर। केरल के कन्नूर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार तड़के रुकी एक एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सभी यात्रियों के ट्रेन से उतरने के बाद हुई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
दो अप्रैल को भी हुई थी ट्रेन में आग लगने की वारदात
अधिकारी के मुताबिक, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उल्लेखनीय है कि केरल के कोझीकोड जिले में दो अप्रैल की रात एक ट्रेन में आग लगने की घटना में एक बच्चे सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे।
चलती ट्रेन में यात्रियों पर पेट्रोल डालकर जला दिया था
बताया जाता है कि उस दिन आरोपी ने अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के कोझिकोड में एलाथुर के पास कोरापुझा पुल पर पहुंचने के बाद अपने सह-यात्रियों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जला दिया था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।