देश की सबसे अमीर महिला ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश
Lok Sabha Election 2024
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:38 AM
Lok Sabha Election 2024: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव 2024 करीब आ रहे है, कांग्रेस से एक बाद एक दिग्गज पार्टी छोड़ रहे है। इस बार तो कांग्रेस की पार्टी का साथ देश की सबसे अमीर महिला ने छोड़ दिया है। दरअसल इस बार कांग्रेस का साथ टॉप अमीरों की लिस्ट में शामिल सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) ने छोड़ा है।
सावित्री जिंदल ने क्यों छोड़ी पार्टी?
आपको बता दें कि ओपी जिंदल समूह की चेयरमैन और हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने बुधवार देर रात को इस बात का ऐलान सोशल मीडिया के जारिए किया। उन्होंने लिखा कि वो कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा ले रही है। बता दें कि Savitri Jindal ने बुधवार यानी 27 मार्च को X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जारिए बताया कि उन्होंने अपने परिवार की सलाह पर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा लेने का फैसला किया है।
Lok Sabha Election 2024
उन्होंने लिखा, 'मैंने एक विधायक के रूप में 10 सालों तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है। हिसार की जनता मेरा परिवार है और अपने परिवार की सलाह पर मैं आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए और अपने सभी सहयोगियों का हमेशा आभारी रहूंगा जिन्होंने मुझे हमेशा अपना समर्थन और सम्मान दिया।
https://twitter.com/SavitriJindal/status/1773040256981557433
2 लाख करोड़ से ज्यादा है नेटवर्थ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सावित्री जिंदल का नाम देश की सबसे अमीर महिला में शुमार है। उनकी उम्र 84 साल की है और वो जिंदल समूह का विशाल कारोबार संभाल रही है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, 28 मार्च 2024 तक सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति (Savitri Jindal Net Worth) 29.6 अरब डॉलर बताई जा रही है। जो भारतीय रुपयों में करीब 2.47 लाख करोड़ रुपये के आस-पास होती है। सावित्री जिंदल का दुनिया के टॉप अरबपतियों में 56वें स्थान हैं। Lok Sabha Election 2024