भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सात लोग जिंदा जले
इस दर्दनाक घटना में सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री परिसर से लगातार 3-4 तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। धमाकों के तुरंत बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।

Tragic Accident : भिवाड़ी, राजस्थान के खुशखेड़ा औद्योगिक इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण विस्फोटों के बाद आग भड़क उठी। इस दर्दनाक घटना में सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री परिसर से लगातार 3-4 तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। धमाकों के तुरंत बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में ज्वलनशील रसायनों और बड़ी मात्रा में गत्तों का भंडारण होने के कारण लपटें तेजी से फैलती चली गईं।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके। बचाव दल के प्रयासों के बावजूद सात लोगों को नहीं बचाया जा सका।
गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग भड़की
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग की शुरुआत हुई, जिसके बाद रसायनों ने आग को और भड़का दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की पड़ताल की जा रही है। यह हादसा औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों की अनदेखी के गंभीर परिणामों की ओर इशारा करता है।Tragic Accident