West Bengal News : शवों की संख्या पर आधारित नहीं होनी चाहिए जीत : बोस
Victory should not be based on the number of dead bodies: Bose
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:08 AM
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले में भंगोर का दौरा किया। यह राज्य पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर विरोधी राजनीतिक संगठनों के समर्थकों के बीच जबरदस्त हिंसा का गवाह रहा है।
राज्यपाल ने किया हिंसा प्रभावित भंगोर का दौरा
राज्यपाल ने एक बयान में कहा कि चुनाव में जीत मतों की गिनती पर आधारित होनी चाहिए न कि शवों की संख्या पर। बोस ने हिंसा के मुख्य केंद्र रहे भंगोर में बिजॉयगंज बाजार का भी दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जिला पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों से बात की।
हिंसा में गई थी तीन लोगों की जान
राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को हुई हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए। हिंसा के अधिकतर मामले दक्षिण पूर्व कोलकाता से करीब 25 किलोमीटर दूर भंगोर से सामने आए हैं, जहां दो लोग मारे गए हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान हुई हिंसा से संबंधित मामले में उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।