
Aaj ka Samachar | चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को प्रात:कालीन नमस्कार। आप स्वस्थ रहें, मस्त रहें। चेतना मंच के इस प्रकाशन में हम बात करेंगे नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक और अपराधिक गतिविधियों की। आइए जानते हैं आज का प्रमुख समाचार ...
1. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब 28 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
उत्तर प्रदेश के नोएडा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लापरवाह पुलिस कर्मचारियों को सबक सिखाते हुए 6 दरोगा, 15 हैड कांस्टेबिल तथा 7 आरक्षियों को लाइन जाहिर कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें
2. कम बजट से न हो परेशान, नोएडा की इन मार्केटों से करें खरीदारी
कई लोग शॉपिंग अपने जरूरत के लिए करते हैं, तो कई खुद को फ्रेश करने के लिए,तो कुछ लोगों का तो शौक ही केवल अच्छी मार्केटों से शॉपिंग करना होता है। लेकिन शॉपिंग का मजा भी तब आता है जब हमें कोई अच्छी मार्केटों (Best Market in Noida) के बारे में पता हो। पूरी खबर पढ़ें
3. नोएडा के भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता बने लोकसभा चुनाव के दावेदार
लोकसभा 2024 के आम चुनाव में केवल 3 महीने बचे हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी खूब तेज हो गई है। इसी बीच तमाम राजनेता लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। खबर आ रही है कि नोएडा शहर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी लोकसभा चुनाव लडऩे वालों की सूची में शामिल हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें
4. बना रहे हैं वीकेंड का प्लान तो नोएडा की इन जगहों पर जरूर करें वीजिट
क्या आप भी दिल्ली की सभी फेमस जगहों पर जा-जाकर बोर हो चुके हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं। जहां आपको खाने के साथ -साथ घूमने में भी मजा आए। तो आज हम आपके लिए नोएडा के कुछ लोकप्रिय जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं। पूरी खबर पढ़ें
5. सवा दो सौ साल पहले नोएडा की धरती पर लड़ा गया था एक भयंकर युद्ध
उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर अनेक मामलों में प्रसिद्ध शहर है। नोएडा शहर को उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता है। नोएडा शहर एशिया का प्रसिद्ध औद्योगिक नगर है। लेकिन क्या आपको पता है कि जहां आज नोएडा शहर बसा हुआ है उसी धरती पर 221 वर्ष पूर्व एक भयंकर युद्ध लड़ा गया था। पूरी खबर पढ़ें
6. चीकू को ढूंढने पर नोएडा की दंपत्ति दे रही एक लाख का नकद इनाम
उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक दंपत्ति इस समय बेहद परेशान है। दंपत्ति की परेशानी की वजह उनकी पालतु बिल्ली है। दरअसल, दंपत्ति की पालतु पर्शियन नस्ल की पालतु बिल्ली करीब पंद्रह दिनों से लापता है। इस पालतु बिल्ली को ढूंढकर लाने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख रूपये के नकद इनाम की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें
7. नोएडा पुलिस के शिकंजे में ईरान की महिलाएं, किया था ये बड़ा कांड
उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने परिवार के साथ रह रही ईरानी महिला को चाकू मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में बड़ा ही दिलचस्प मोड़ आया है। नोएडा पुलिस ने ईरानी महिला की हत्या के मामले में कुल 7 विदेशी नागरिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, जिनमें से तीन महिलाओं समेत चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें
8. सुपरटेक की निर्माणाधीन बिल्डिंग 13वीं मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत
ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में बन रही सुपरटेक बिल्डर की निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। राजमिस्त्री की मौत के बाद परिजनों ने ठेकेदार व सुपरटेक कंपनी के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना रबूपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़ें
9. 10 लाख का दहेज मांगने के लिए ससुरालियों की अनोखी धमकी
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी में एक विवाहिता ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा है। पीड़िता का कहना है कि ससुराल वाले उसे धमकी दे रहे हैं कि अगर वह मायके से 10 लाख रुपये नहीं लेकर आई तो वह अपने बेटे की दूसरी जगह शादी कर देंगे। पूरी खबर पढ़ें
10. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा में बड़ी चूक, 300 मीटर फेसिंग चोरी
ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी क्षेत्र के बील अकबरपुर गांव के पास चोरों ने ईस्टर्न पेरिफेरल पर सुरक्षा के लिए लगाई गई करीब 300 मीटर चैन लिंक फेंसिंग को चोरी कर लिया। चोरी की गई चैन लिंक फेंसिंग की कीमत लाखों रुपये बताई जाती है। पूरी खबर पढ़ें
चलते चलते