Asia Cup 2023: श्रीलंका ने 2 विकेट से जीता मुकाबला, पाकिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Pic Source: Hindustan Times
भारत
चेतना मंच
15 Sep 2023 09:06 AM
Asia Cup 2023: श्रीलंका ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराने में कामयाब हुए हैं। इस जीत के साथ श्रीलंका ने एशिया कप में जगह बनाया है, जहां उसका सामना भारत से होने जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका का मुकाबला काफी काफी आखरी ओवर तक सस्पेंस बना रहा। और दांतों तले उंगुलियां दबा लेने वाले मुकाबले का नतीजा आखरी गेंद पर बना हुआ था। हार के साथ ही पाकिस्तान फाइनल से बाहर हो गई है। श्रीलंका के लिए इस मैच में दो प्लेयर्स ने बहुत ही शानदार खेल देखने को मिली।
श्रीलंका ने जीता मुकाबला
श्रीलंका को जीतने के लिए 42 ओवर में 252 रन बनाना था। श्रीलंका ने 40 ओवर में 240 रन बनाया लिया था। आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीतने के लिए 8 रनों बनाना था। तब क्रीज पर चरित असलंका और धनंजय डि सिल्वा भी शामिल रहे। फिर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने 41वां ओवर शाहीन शाह अफरीदी को मौका मिला था। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन देकर दो विकेट लिया। अफरीदी ने इस ओवर में दुनिथ वेल्लालागे और डि सिल्वा को आउट करने में कामयाब रहे। अब 41 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 244 रन पहुंच गया था।
बड़ी खबर : एक अक्टूबर से देश में होने जा रहा बड़ा बदलाव, जानें पूरा मामला
आखिरी ओवर में मुकाबला जीतने के लिए 8 रन की जरूरत थी। इस तरह से श्रीलंका को जीतने के लिए 8 रन बनाना था। और पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली जमान खान (Asia Cup 2023) ने संभाल लिया था। तब श्रीलंका के लिए क्रीज पर प्रमोद मदुशन और चरित असलंका मौजूद रहे। जमान की पहली गेंद पर लेग बाई का एक रन आया। दूसरी गेंद डॉट बॉल रही और तीसरी गेंद पर भी रन बना लिया था। अब श्रीलंका को आखिरी तीन गेंद पर जीतने के लिए 6 रन बनाना था। फिर जमान की चौथी गेंद पर प्रमोद मदुशन रन आउट हो चुके थे और मैच में रोमांच आ गया। अब श्रीलंका को आखिरी 2 गेंदों में 6 रन बनाना था। तब चरित असलंका ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करने के बाद पांचवीं गेंद पर बाउंड्री लगाई। आखिरी गेंद पर दौड़कर 2 रन बनाया था। इस तरह से श्रीलंका ने मुकाबला जीत लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और प्रमोद मदुशन।
पकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर और जमान खान।