UP T20 League : नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, आज से नोएडा की अपनी टीम भी दिखेगी टी20 लीग में
UP T20 League
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:28 PM
UP T20 League : नोएडा के लोगों के लिए एक खुशखबरी है, अब तक वो चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी टीमों को सपोर्ट और चीयर्स करते थे, अब उनके पास अपनी खुद की घरेलू टीम नोएडा सुपरकिंग्स को भी सपोर्ट और चीयर्स करने का अवसर है। वो अपनी घरेलू टीम को टी20 लीग में खेलते और चैंपियन बनते देख सकते हैं।
UP T20 League: अब नोएडा की टीम भी दिखाई देगी
https://twitter.com/t20uttarpradesh/status/1696040050516271412?s=20
ये मौका उन्हें मिल रहा है आईपीएल की तर्ज पर शुरू हो रही उत्तर प्रदेश की अपनी पहली लीग में। जिसमें नोएडा की टीम भी शिरकत कर रही है। नोएडा की टीम की ओर से नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट में नोएडा सुपरकिंग्स की टीम खिताब की दावेदार भी होगी।
शुरु हो रहा है यूपी टी20 लीग
https://twitter.com/t20uttarpradesh/status/1694718887752073656?s=20
30 अगस्त से यूपी टी20 लीग की शुरुआत हो रही है। यूपी टी20 लीग की शुरुआत 30 अगस्त को होगी और ये प्रतियोगिता 14 सितंबर तक चलेगी। इसकी शुरुआत सायं 5 बजे एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगी। इस ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सिलेब्रिटीज टाइगर श्रॉफ, अमीषा पटेल, मीत ब्रदर्स आदि अपनी शानदार परफ़ोर्मेंस से अपने जलवे दिखाते नजर आएंगे।
यूपी टी20 लीग में टीम इंडिया के लिए खेल चुके भुवनेश्वर कुमार, नितीश राणा, रिंकू सिंह, यश दयाल, शिवम मावी के साथ-साथ युवा मोहसीन खान, प्रियम गर्ग, कार्तिक त्यागी, ध्रुव जुरेल आदि कई खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर किया जाएगा।
यूपी टी20 लीग का कार्यक्रम
https://twitter.com/t20uttarpradesh/status/1696489573826896083?s=20
यूपी लीग का पहला मैच 30 अगस्त को कानपुर सुपर स्टार और नोएडा सुपरकिंग्स की टीमों के बीच होगा। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये टीमें हैं कानपुर सुपर स्टार, लखनऊ फाल्कंस, गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रांश, मेरठ मेवरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स।
सभी टीम को शुरुआती राउंड में 2-2 बार एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलने हैं। इसके बाद जो भी टॉप चार टीमें होंगी, उनके बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। इस टूर्नामेंट के सारे मुकाबले कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। UP T20 League
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।