यूपी में अब मदरसों में पढ़ाया जाएगा विज्ञान और गणित जैसे आधुनिक विषय
UP News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:53 PM
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक और दूरगामी बदलाव की घोषणा की है, जिसके तहत अब कक्षा 9 से 12 तक विज्ञान और गणित जैसे आधुनिक विषय अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाएंगे। इस निर्णय का मकसद है कि मदरसा शिक्षा को मुख्यधारा की आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाए और छात्र सिर्फ मजहबी ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक और तकनीकी क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकें।
बदलाव की मुख्य बातें
अब तक : कक्षा 1 से 8 तक का पाठ्यक्रम बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार होता था, जबकि 9वीं से 12वीं तक उर्दू, अरबी और फारसी जैसे विषय ही केंद्र में थे।
अब से : कक्षा 9 से 12 तक के लिए यूपी बोर्ड की तर्ज पर विज्ञान और गणित को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
क्या मिलेगा छात्रों को?
मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ाव : छात्र अब इंजीनियरिंग, मेडिकल और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी कर पाएंगे।
करियर के नए रास्ते : विज्ञान और गणित पढ़ने से छात्रों को विज्ञान, स्वास्थ्य, शोध और अन्य प्रोफेशनल क्षेत्रों में अवसर मिलेंगे।
समाजिक समावेश : यह कदम मदरसे के छात्रों को देश की प्रगति में भागीदार बनाने की दिशा में एक मजबूत कड़ी है।
आंकड़ों में देखें यूपी के मदरसों की स्थिति :
मदरसा स्तर - संख्या -छात्र संख्या
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक 9,979 10 लाख+
माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक 3,350 2.3 लाख
अनुदानित मदरसे 561 2,31,806 छात्र
कुल मान्यता प्राप्त मदरसे 13,329 12.3 लाख छात्र
अगला कदम : पाठ्यक्रम का पुनर्गठन किया जाएगा
इस निर्णय को अमल में लाने के लिए समाज कल्याण निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक शीघ्र होगी। इसके तहत पाठ्यक्रम का पुनर्गठन किया जाएगा। विज्ञान और गणित के शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। संसाधनों और लैब सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यह कदम न सिर्फ यूपी के मदरसों के छात्रों के लिए बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र के लिए एक समावेशी और प्रगतिशील पहल है। UP News