पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षक MLC चुनाव से पहले शिक्षक सम्मान, जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही और श्रीचंद शर्मा की डिग्री को लेकर पहले उठाए गए सवाल चर्चा में हैं। बागपत की बैठक को लेकर जारी पोस्टर में निजी शिक्षक के साथ कथित व्यवहार पर आरोप लगाए गए हैं।

UP News : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षक विधानपिरषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी तेज होने लगी है। शिक्षक सम्मान, जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही, निजी शिक्षकों की समस्याएं, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और शिक्षक प्रतिनिधियों की शैक्षणिक योग्यता जैसे मुद्दे चुनावी बहस के केंद्र में आते दिखाई दे रहे हैं। बागपत की एक चुनावी बैठक से जुड़े घटनाक्रम को लेकर जारी पोस्टर ने इस बहस को और तेज कर दिया है। इसी बीच वर्तमान शिक्षक विधायक (MLC) श्रीचंद शर्मा की डिग्री को लेकर पहले उठाए जाते रहे सवाल भी चर्चा का विषय बन गए हैं। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिक्षकों ने एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर जारी करने वाले शिक्षकों ने 23 अक्टूबर 2026 को शिक्षकों से अपने जनप्रतिनिधियों के छह साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने का आह्वान किया है। इस संदेश के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या शिक्षक समुदाय आगामी चुनाव में केवल राजनीतिक समर्थन के आधार पर फैसला करेगा या शिक्षक सम्मान, अधिकारों, पारदर्शिता और प्रतिनिधियों के कामकाज का आकलन भी शिक्षक समाज करेगा ?
शिक्षको के द्वारा जारी किए गए पोस्टर में दावा किया गया है कि बागपत में आयोजित एक चुनावी बैठक के दौरान वर्तमान शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा की मौजूदगी में एक निजी शिक्षक पर दबाव बनाकर माफी मंगवाने की कोशिश की गई। पोस्टर जारी करने वाले शिक्षकों ने इस मुद्दे को श्क्षकों के सम्मान से जुड़ा हुआ गंभीर मामला बताया गया है। इस घटनाक्रम को लेकर सवाल उठाया गया है कि यदि कोई शिक्षक अपनी बात रखता है, सवाल पूछता है या किसी विषय पर असहमति व्यक्त करता है, तो उसके साथ दबाव या अपमानजनक व्यवहार क्यों किया जाना चाहिए ? शिक्षक संगठनों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए यह मुद्दा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि शिक्षक प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे शिक्षकों की समस्याओं को संबंधित मंचों पर उठाएं और उनके सम्मान की रक्षा करें। UP News
यह खबर जरूर पढ़ें : BJP से चेतना मंच का 7वीं बार सवाल.. क्यों चेक नहीं की श्रीचंद शर्मा की योग्यता???????
आपको बता दें कि शिक्षक MLC चुनाव में शैक्षणिक योग्यता और पारदर्शिता का सवाल भी बहुत महत्वपूर्ण है। वर्तमान शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा की डिग्री को लेकर पहले उठाए गए सवालों को चेतना मंच भी अपनी खबरों में प्रमुखता देता रहा है। अब सवाल यह है कि आगामी चुनाव में इस मुद्दे पर क्या चर्चा होती है और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर स्थिति कितनी स्पष्ट हो पाती है। शिक्षक समुदाय के सामने यह मांग रखी जा सकती है कि सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही और पारदर्शिता के सिद्धांत सभी जनप्रतिनिधियों पर समान रूप से लागू होने चाहिए। UP News
यह खबर जरूर पढ़ें : श्रीचंद शर्मा की डिग्री पर उठे सवालों के बीच चेतना मंच ने उठाया बड़ा सवाल
पोस्टर जारी करने वाले शिक्षकों ने 23 अक्टूबर 2026 को शिक्षकों से अपने प्रतिनिधियों के छह वर्ष के कार्यकाल का हिसाब मांगने का जोरदार आह्वान किया है। यह अपील ऐसे समय सामने आई है, जब शिक्षक समुदाय के बीच प्रतिनिधित्व, सम्मान और अधिकारों को लेकर चर्चा तेज हो रही है। इस आह्वान के साथ कई सवाल महत्वपूर्ण हो जाते हैं। शिक्षकों की समस्याओं को कितनी प्रभावी ढंग से उठाया गया? निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की परेशानियों के समाधान के लिए क्या प्रयास हुए? शिक्षक समुदाय के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रतिनिधियों की भूमिका कैसी रही? और शिक्षकों के सम्मान तथा शिकायतों के समाधान के लिए कौन-से ठोस कदम उठाए गए? UP News
यह खबर जरूर पढ़ें : BJP ने चेक नहीं करी श्रीचंद शर्मा की डिग्री? बनाया MLC प्रत्याशी, उठ रहे हैं बड़े सवाल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निजी विद्यालयों में काम करने वाले शिक्षकों की समस्याएं भी शिक्षक राजनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वेतन, नौकरी की सुरक्षा, कार्यस्थल पर सम्मान, प्रबंधन के साथ विवाद और शिकायतों के समाधान जैसे विषयों पर शिक्षक समुदाय की अपेक्षाएं बनी रहती हैं। शिक्षकों के सामने यह सवाल भी है कि उनके प्रतिनिधि निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की आवाज किस मंच पर और किस प्रभाव के साथ उठाते हैं ? यदि किसी शिक्षक के साथ अन्याय या अपमान का मामला सामने आता है, तो उसकी निष्पक्ष सुनवाई और उचित समाधान के लिए क्या व्यवस्था उपलब्ध है? UP News
यह खबर जरूर पढ़ें : बीजेपी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा की योग्यता तथा डिग्री फर्जी ??
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षक MLC चुनाव की चर्चा तेज होने के साथ शिक्षक सम्मान, जनप्रतिनिधियों के कामकाज, निजी शिक्षकों की समस्याओं और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सवालों पर बहस बहुत तेज हो गई है। बागपत की बैठक को लेकर जारी पोस्टर ने शिक्षक सम्मान के सवाल को प्रमुखता से सामने रखा है, इसके साथ ही छह साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने की अपील ने प्रतिनिधियों की जवाबदेही पर ध्यान केंद्रित किया है। आगामी चुनाव में इन मुद्दों का कितना प्रभाव पड़ेगा, यह शिक्षकों की प्रतिक्रिया, उम्मीदवारों के जवाब और सामने आने वाले तथ्यों पर निर्भर करेगा। फिलहाल इतना स्पष्ट है कि शिक्षक समुदाय के हितों, सम्मान और पारदर्शिता से जुड़े सवाल चुनावी चर्चा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इन तमाम मुद्दों पर संयुक्त शिक्षक मोर्चा के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरे हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शिक्षक नेता डॉ. कुल्दीप मलिक अपनी पूरी बात एक एक शिक्षक तक पहुंचा रहे हैं। डॉ. कुल्दीप मलिक इस बात को भी जोर जोर से उठा रहे हैं कि जो व्यक्ति कभी किसी विद्यालय में पढ़ने तक नहीं गया वह व्यक्ति शिक्षकों को नेता कैसे बन सकता है? डॉ. कुल्दीप मलिक शिक्षक साथियों को साथ में लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम शिक्षकों को यह समझाने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं कि किसी अनपढ़ व्यक्ति को शिक्षकों का नेता बनकर बेशुमार दौलत एकत्रित करने की अनुमति अब शिक्षक समाज किसी को देने वाला नहीं है। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा से लेकर बागपत, शामली, मुजफ्फर नगर, मेरठ तथा सहारनपुर तक के शिक्षक शिक्षकों के एकमात्र MLC प्रत्याशी डॉ. कुल्दीप मलिक के पक्ष में बड़ी तेजी के साथ लामबंद होते हुए नजर आ रहे हैं। UP News
यह खबर जरूर पढ़ें : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सर्व समाज ने दे दिया MLC के इस प्रत्याशी को खुला समर्थन
इस बीच राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि प्रसिद्ध शिक्षक नेता डॉ. कुल्दीप मलिक अपनी पूरी बात को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षकों तक पहुचाने में कामयाब हो गए हैं। अब देखना यह है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक शिक्षकों का अपमान करने वाले अशिक्षित होने के बावजूद शिक्षक नेता बनकर घूम रहे श्रीचंद शर्मा की ओर से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को आगे रखकर लड़े जा रहे MLC के चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिक्षक श्रीचंद शर्मा को कितने बड़े अंतर से इस चुनाव में पटकनी देते हैं। राजनैतिक विश्लेषकों का यह भी कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस सीट पर शिक्षकों के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने वाले 48 वर्ष तक लगातार डस्ब्ट रहे प्रसिद्ध शिक्षक नेता वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के अपमान का बदला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिक्षक किस प्रकार लेते हैं ? UP News
यह खबर जरूर पढ़ें : क्या 2027 में बदलने जा रहा है कांग्रेस का खेल?
नीचे वीडियो में इस बात का जीता जागता प्रमाण मौजूद है कि किस प्रकार तथाकथित शिक्षक नेता श्रीचंद शर्मा सम्मानित शिक्षकों का खुल्लम खुल्ला अपमान कर रहे हैं। यह वीडियो निश्चित रूप से सुनने लायक है।
विज्ञापन