यह बात मान ली तो दुश्मन भी आपके पैरों में होगा

चाणक्य नीति में दावा किया गया है कि यदि आपने चाणक्य नीति की बात मान ली तो आपका बड़े से बड़ा दुश्मन भी आपके पैरों में पड़ा हुआ होगा। आपको आसान भाषा में बता देते हैं कि दुश्मन को हराने के लिए चाणक्य नीति में क्या उपाय बताए गए हैं।

चाणक्य
चाणक्य
locationभारत
userआरपी रघुवंशी
calendar06 Feb 2026 06:10 PM
bookmark

Chanakya Niti : चाणक्य नीति में हर बात प्रमुखता से बताई गई है। चाणक्य नीति में अपने दुश्मन को पराजित करने का भी बेहद आसान तरीका बताया गया है। चाणक्य नीति में दावा किया गया है कि यदि आपने चाणक्य नीति की बात मान ली तो आपका बड़े से बड़ा दुश्मन भी आपके पैरों में पड़ा हुआ होगा। आपको आसान भाषा में बता देते हैं कि दुश्मन को हराने के लिए चाणक्य नीति में क्या उपाय बताए गए हैं।

खामोशी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लें

चाणक्य नीति में कहा गया है कि जो व्यक्ति अपनी वाणी पर नियंत्रण रखता है, वह बिना युद्ध किए विजय प्राप्त कर सकता है। जब आप दुश्मन की बातों का जवाब नहीं देते, तो आप उसके पूरे प्लान को फेल कर देते हैं। आपकी खामोशी ही उसके आत्मविश्वास को तोड़ देती है। चुप रहना कई बार सबसे तेज और घातक अस्त्र बन जाता है। हर परिस्थिति में खामोश रहकर दुश्मन पर निगाह बनाए रखें। सच्चा विजेता वही होता है जो अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरा न पीटे। जब आप बिना दिखावे के सफलता प्राप्त करते हैं, तो यह आपके दुश्मनों के लिए एक चुपचाप करारा तमाचा बन जाता है और जब आप उस सफलता पर भी शांत रहते हैं, तो वह भीतर से घुटने लगता है। आप बस चुपचाप अपना काम करते जाइए।

दुश्मन को अनदेखा करना शुरू करें

चाणक्य नीति में बताया गया है कि आपके जो दुश्मन आपकी हमेशा निंदा करते रहते हैं उन्हें अनदेखा करना शुरू कर दें। चाणक्य नीति कहती है कि निंदा करने वालों को सबसे बड़ा जवाब है- उन्हें पूरी तरह से अनदेखा करना। जब आप अपने शत्रु को महत्व देना ही बंद कर देते हैं, तो वह अपने ही शब्दों और प्रयासों में घुटने लगता है। यह मानसिक रूप से उसे तोड़ देता है। उसे लगेगा कि वह आपके लिए इतना भी महत्वपूर्ण नहीं कि आप कुछ कहें। चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति शत्रु की योजनाओं को पहले से जान लेता है, वह अजेय हो जाता है। दुश्मन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखिए, अंदर ही अंदर तैयारी करते रहिए, अपनी योजनाएं गुप्त रखिए। जब वह आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करे और आप पहले से तैयार हों, तो उसकी हर रणनीति निष्फल हो जाएगी। Chanakya Niti



संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नाराज हो जाएंगे भगवान शिव!

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की पूजा और व्रत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस लेख में जानिए महाशिवरात्रि की सही पूजा विधि, शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए और किन चीजों को भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए।

Mahashivratri
महाशिवरात्रि 2026
locationभारत
userअसमीना
calendar06 Feb 2026 11:08 AM
bookmark

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण पर्व है जो भगवान शिव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पावन विवाह संपन्न हुआ था। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व शिव भक्तों के लिए आस्था, तप और भक्ति का विशेष अवसर होता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। कहा जाता है कि सच्चे मन से की गई शिव पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

महाशिवरात्रि की पूजा में महादेव को क्या चढ़ाना शुभ होता है?

  • भगवान शिव सादगी के प्रतीक हैं। उन्हें दिखावे की नहीं बल्कि सच्ची श्रद्धा की आवश्यकता होती है। यदि महाशिवरात्रि के दिन नीचे बताई गई चीजें विधि-विधान से अर्पित की जाएं तो शिव कृपा अवश्य प्राप्त होती है।
  • बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। पूजा में हमेशा साफ, हरा और तीन पत्तियों वाला बेलपत्र ही चढ़ाएं। कटा-फटा या सूखा बेलपत्र चढ़ाने से बचना चाहिए।
  • धतूरा और भांग शिवजी को अर्पित की जाने वाली विशेष सामग्री मानी जाती है। ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और शिव तत्त्व का प्रतीक मानी जाती हैं।
  • कच्चा दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना अत्यंत शुभ होता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और पापों का नाश होता है।
  • सफेद चंदन से शिवजी का तिलक करने से मन शांत रहता है और पूजा में सात्विकता बनी रहती है।
  • अक्षत (साबुत चावल) पूजा में प्रयोग करें। टूटे या खंडित चावल शिव पूजा में वर्जित माने गए हैं।

महाशिवरात्रि की पूजा में भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें

  • शिव पूजा में कुछ चीजों का प्रयोग शास्त्रों में निषेध माना गया है। इन वस्तुओं को चढ़ाने से पूजा का फल कम हो सकता है।
  • केतकी का फूल शिव पूजा में वर्जित है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने इसे अपनी पूजा से निषिद्ध कर दिया था।
  • तुलसी दल भगवान विष्णु को प्रिय है लेकिन शिव पूजा में तुलसी अर्पित नहीं की जाती। इसका संबंध जालंधर और वृंदा की कथा से बताया गया है।
  • सिंदूर या कुमकुम शिवजी वैरागी हैं, इसलिए उन्हें सौभाग्य सूचक वस्तुएं जैसे सिंदूर अर्पित नहीं की जातीं।
  • शंख से जल अर्पण भी शिव पूजा में वर्जित माना गया है क्योंकि शिवजी ने शंखचूड़ नामक असुर का वध किया था।

महाशिवरात्रि पूजा के दौरान न करें ये गलतियां

  • महाशिवरात्रि के दिन पूजा करते समय कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है।
  • कभी भी खंडित शिवलिंग की पूजा नहीं करनी चाहिए। हालांकि, नर्मदेश्वर शिवलिंग को इसका अपवाद माना गया है।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए तांबे का पात्र श्रेष्ठ माना जाता है लेकिन तांबे के बर्तन में दूध डालकर अभिषेक नहीं करना चाहिए। दूध के लिए चांदी या स्टील के पात्र का प्रयोग करें।
  • शिवलिंग की पूरी परिक्रमा कभी न करें। हमेशा आधी परिक्रमा करें और जलाधारी (जहां से जल बाहर निकलता है) को कभी न लांघें।

महाशिवरात्रि व्रत का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

महाशिवरात्रि का व्रत केवल धार्मिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और शिवलिंग की सच्चे मन से पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, महाशिवरात्रि का व्रत आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है जबकि विवाहित लोगों के वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और प्रेम बना रहता है।

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। चेतना मंच इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

बेहद जरूरी जानकारी! 15 दिन में 800 लोग लापता, फोन की ये 3 सेटिंग्स आज ही करें ऑन

साल 2026 के शुरुआती 15 दिनों में 800 लोगों के लापता होने की खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया है। ऐसे में iPhone और Android फोन की Emergency SOS और Safety & Emergency सेटिंग्स आपकी जान बचाने में मदद कर सकती हैं। जानिए कैसे सिर्फ 3 बार पावर बटन दबाकर आप अपनी लाइव लोकेशन अपनों तक कैसे भेज सकते हैं।

Emergency SOS
Emergency SOS कैसे ऑन करें
locationभारत
userअसमीना
calendar05 Feb 2026 01:20 PM
bookmark

साल 2026 की शुरुआत डराने वाली खबर लेकर आई है। सिर्फ 15 दिनों में देशभर से 800 लोग लापता होने की रिपोर्ट सामने आई है। इसका मतलब है कि हर दिन 50 से ज्यादा लोग गुम हो रहे हैं जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। ऐसे हालात में सिर्फ सतर्क रहना काफी नहीं बल्कि अपने स्मार्टफोन को भी अपनी सुरक्षा का हथियार बनाना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि आज के एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में ऐसी इमरजेंसी सेटिंग्स मौजूद हैं जिनसे आप मुसीबत के वक्त एक बटन दबाकर अपनी लोकेशन और जानकारी अपनों तक पहुंचा सकते हैं।

क्या है Emergency SOS फीचर और क्यों है जरूरी?

Emergency SOS एक ऐसा सेफ्टी फीचर है जो खतरे की स्थिति में तुरंत मदद बुलाने के लिए बनाया गया है। इसके जरिए आप बिना फोन अनलॉक किए ही इमरजेंसी कॉल, लोकेशन शेयर और जरूरी जानकारी भेज सकते हैं। अगर कभी आप फंस जाएं, डरें या बोलने की स्थिति में न हों तब भी यह फीचर आपके लिए काम करता है।

iPhone में Emergency SOS कैसे ऑन करें?

  • अगर आप iPhone यूजर हैं, तो यह फीचर आपके फोन में पहले से मौजूद है बस आपको इसे सही तरीके से ऑन करना होगा।
  • सबसे पहले अपने iPhone की Settings में जाएं और सर्च बार में Emergency SOS टाइप करें। यहां आपको कुछ जरूरी ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • Call with 3 Button Presses को ऑन कर दें। इससे जब आप फोन के पावर बटन को तीन बार दबाएंगे तो तेज अलार्म के साथ इमरजेंसी नंबर पर कॉल चली जाएगी।
  • अगर आप चाहते हैं कि इमरजेंसी कॉल बिना आवाज के लगे तो नीचे मौजूद Call Quietly ऑप्शन को भी ऑन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, जो लोग कार से सफर करते हैं उनके लिए Call After Serious Car Crash ऑप्शन बेहद जरूरी है। यह फीचर एक्सीडेंट होने पर अपने आप इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को कॉल कर देता है।

एंड्रॉयड फोन में Safety & Emergency सेटिंग्स कैसे ऑन करें?

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह फीचर Safety & Emergency नाम से मिलता है। इसके लिए फोन की Settings में जाएं और Safety & Emergency ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां सबसे पहले अपनी मेडिकल जानकारी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स सेव करें। इसके बाद Emergency SOS को ऑन रखें ताकि तीन बार पावर बटन दबाने पर आप तुरंत अपने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स से जुड़ सकें।

ये 3 सेटिंग्स जरूर ऑन रखें

Safety & Emergency या Emergency SOS सेटिंग्स में नीचे स्क्रॉल करें और ये ऑप्शन जरूर ऑन करें:

Call Emergency Services

Share info with emergency contacts

Record emergency video

इन सेटिंग्स से आपकी लोकेशन, जरूरी जानकारी और वीडियो रिकॉर्डिंग अपने आप आपके अपनों तक पहुंच सकती है जिससे मदद मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

ध्यान रखने वाली जरूरी बात

Emergency SOS फीचर तभी असरदार है जब वह पहले से सेट हो। मुसीबत के समय फोन सेट करने का मौका नहीं मिलता। इसलिए आज ही अपने और अपने परिवार के सभी फोन में ये सेटिंग्स ऑन करें खासकर बच्चों और बुजुर्गों के फोन में।

संबंधित खबरें