नोएडा एयरपोर्ट पर हुआ वर्ल्ड क्लास ट्रायल, यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट सेवा

नोएडा एयरपोर्ट पर हुआ वर्ल्ड क्लास ट्रायल, यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट सेवा
locationभारत
userचेतना मंच
calendar25 Oct 2025 12:40 PM
bookmark
ग्रेटर नोएडा में बन रहे जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) पर एयरपोर्ट संचालन से पहले का ट्रायल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभ्यास के दौरान Jewar Airport के टर्मिनल, एंट्री गेट, चेक-इन काउंटर और अन्य सुविधाओं का बड़े स्तर पर परीक्षण किया गया। Greater Noida News 

कर्मचारियों ने सभी प्रक्रियाओं का किया अभ्यास

कर्मचारियों ने यात्रियों की तरह व्यवहार करते हुए Jewar Airport में एंट्री, सुरक्षा जांच, चेक-इन और एयरोब्रिज के जरिए विमान तक पहुंचने जैसी सभी प्रक्रियाओं का अभ्यास किया। यह अभ्यास ORAT (Operational Readiness and Airport Transfer) के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्री सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं की पूरी तरह से जांच करना था।

वर्ल्ड क्लास अनुभव की यहां देखें झलक

ट्रायल ऑपरेशन में Jewar Airport की व्यवस्थाओं की कार्यकुशलता, सुरक्षा प्रक्रियाओं की सटीकता और यात्रियों को मिलने वाले वर्ल्ड क्लास अनुभव की झलक दिखाई दी। अधिकारियों ने इस अभ्यास को एयरपोर्ट के संचालन की तैयारी में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। Greater Noida News  [video width="476" height="270" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/10/iUH6N_WB_rpYKgBm.mp4"][/video] [video width="476" height="270" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/10/4kiua4HX220IaP_.mp4"][/video]
अगली खबर पढ़ें

Big Breaking: मुख्यमंत्री योगी पहुंचे जेवर एयरपोर्ट

Big Breaking: मुख्यमंत्री योगी पहुंचे जेवर एयरपोर्ट
locationभारत
userचेतना मंच
calendar02 Dec 2025 03:22 AM
bookmark
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जायजा लेने पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। एयरपोर्ट के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है और शुरुआत में इसका अनुमानित यात्री क्षमता सालाना 50 लाख यात्रियों के लिए रखा गया है। CM Yogi 

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री व गौतमबुद्धनगर के जिला प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव व नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक कुमार श्रीवास्तव, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह, नोएडा प्राधिकरण के CEO डॉ. लोकेश एम, ज्यूरिख कंपनी के CEO क्रिस्टोफ श्रेलमैन समेत कई अधिकारी मौजूद थे। यहां देखें वीडियो... [video width="478" height="850" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/10/WhatsApp-Video-2025-10-25-at-12.16.02-PM.mp4"][/video]   विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट का पूरा हो जाना न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, बल्कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आर्थिक और पर्यटन विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। CM Yogi   
अगली खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आज लेंगे जेवर एयरपोर्ट का जायजा, उद्घाटन की तारीख होगी तय

मुख्यमंत्री योगी आज लेंगे जेवर एयरपोर्ट का जायजा, उद्घाटन की तारीख होगी तय
locationभारत
userचेतना मंच
calendar25 Oct 2025 11:39 AM
bookmark
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। सीएम एयरपोर्ट पर सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक रहेंगे और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। Jewar News  सूत्रों के मुताबिक, निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। एयरपोर्ट के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है और शुरुआत में इसका अनुमानित यात्री क्षमता सालाना 50 लाख यात्रियों के लिए रखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट का पूरा हो जाना न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, बल्कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आर्थिक और पर्यटन विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Jewar News