Greater Noida West : सुपरटेक के खिलाफ धरने पर बैठे निवासियों के साथ मारपीट
Greater Noida West: Residents protesting against Supertech thrashed
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:54 PM
अमन भाटी
Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज 1 के निवासियों द्वारा लगातार 7 दिन से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सोसाइटी के निवासी गेट पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। आज सुबह निवासियों द्वारा भ्रष्टाचार की अर्थी निकाली जानी थी ,इसी दौरान सोसायटी के गार्ड द्वारा निवासियों के साथ मारपीट की गई। घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहाँ पहुँचकर लोगों को शांत कराया।
Greater Noida West :
धक्का-मुक्की कर दो लोगों के साथ की मारपीट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी सुपरटेक इकोविलेज वन में निवासियों को बिजली, पानी आदि अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निवासी बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए थे। लेकिन बिल्डर ने गार्डों से निवासियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कराई ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजा बाबू नामक गार्ड ने 2 लोगों के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि आज सुबह धरने पर बैठे निवासियों के साथ मारपीट और हंगामे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मामले को शांत कराया। निवासियों की शिकायत पर गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह है निवासियों की समस्याएं
1. सोसाइटी के सभी दीर्घलंबित और अधूरे कामों को तुरंत पूरा किया जाए।
2. सोसाइटी में पूरी सुरक्षा और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
3. एनपीसीएल के रेट में सस्ती बिजली किलोवाट वृद्धि का विकल्प दो।
4. रस्ते में खुली पार्किंग से रिजर्व पार्किंग का विकल्प दिया जाए
5. सभी फ्लैटों के ओसी और रजिस्ट्री दी जाए
6. साथ ही जब तक सोसाइटी में अधूरे काम पूर्ण नहीं हो जाते तब तक अल्बेरिया टावर और गार्डन होम्स टावर के बनाने पर रोक लगाई जाए।
7. सोसायटी के नक्शे में दिए सभी क्लब का जल्द से जल्द बनाए जाए।
8. सोसाइटी की सिक्योरिटी व्यवस्था दुरुस्त हो।