
Unique wedding एक मंडप,एक दूल्हा और दो दुल्हन, झारखंड में हुई अनोखी शादी
थॉमस बीटी ने दान किए हुए शुक्राणु और अंडाणु की मदद से 2007 में गर्भ धारण किया और उसने 29 जून 2008 को एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। स्वाभाविक रूप से बच्ची ऑपरेशन से ही हुई। बीटी अपनी बच्ची को स्तनपान नहीं करा सकते थे, क्योंकि उन्होंने लिंग परिवर्तन के समय अपने स्तन हटवा दिए थे। बच्ची को उनकी पत्नी नैंसी ने स्तनपान कराया। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा थॉमस बीटी ने नैंसी के साथ अपने 10 साल के वैवाहिक जीवन में एक के बाद एक तीन बच्चों को जन्म दिया। बीटी ने अपनी दूसरी संतान एक बेटे को 2009 में और दूसरे बेटे को 2010 में जन्म दिया था। 2012 में बीटी और नैंसी तलाक लेकर अलग हो गए। बीटी ने 2016 में अपने बच्चों की स्कूल टीचर अम्बर निकोलस से शादी की। 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में बीटी को 2010 में 'बच्चे को जन्म देने वाले प्रथम वैवाहिक पुरुष' के रूप में शामिल किया गया। विश्व के अनेक देशों में जाकर बीटी ने टीवी चैनलों के टॉक शो में हिस्सा लिया और अनेक कालेजों और विश्वविद्यालय में लैक्चर भी दिए। पहली बच्ची सूसन के जन्म के बाद बीटी ने पहली पुस्तक 'लेबर ऑफ लव : स्टोरी ऑफ ए मैंस एक्स्ट्राऑर्डिनरी प्रेगनेंसी (2008) ('Labor of Love: Story of a Man's Extraordinary Pregnancy (2008)) लिखी। इस किताब में बीटी ने बच्चा पैदा करने के अपने अधिकार के लिए संघर्ष का वर्णन किया। इसके अतिरिक्त भी अनेक पुस्तकें लिखीं, जो खूब चर्चित हुईं। एक टी-शर्ट कंपनी के मालिक भी हैं।