बसों में राम भजन से वंचित होंगे यात्री, ग्रेटर नोएडा डिपो की केवल 24 बसों में लगे है स्पीकर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:31 AM
Greater Noida News : 22 जनवरी को रामनगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर सूबे की योगी सरकार पूरे प्रदेश को राम मय बनाने में जुटी है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन की अयोध्या रूट पर लने वाली बसों में स्पीकर के जरिए राम भजन चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
Greater Noida News
लेकिन ग्रेटर नोएडा से चलने वाली 153 में से केवल 24 बसों में ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगे मिले हैं। बाकी बसों में लगे स्पीकर खराब हो गये हैं। पब्लिक एड्रेस सिस्टम बसों में नहीं लगे होने से यात्रियों को राम भजन से वंचित होना पड़ेगा।
ग्रेटर नोएडा की 24 बसों में मिले स्पीकर
रामलला के भजन बजाना ग्रेटर नोएडा डिपो के अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। हाल ही में डिपो को मिली 24 बसों में ही यह सुविधा मिली है। इन बसों में भी लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के स्पीकर फटे हुए और वायरिंग खराब पड़ी हुई है। नई बीएस छह बसों में ये सिस्टम लगे आ रहे हैं। बिना सिस्टम के बसों में रामलला के भजन चलना संभव नहीं है। श्रीराम के भजनों का लाभ यात्री सफर में नहीं उठा पाएंगे। बस अड्डों के एनाउंसमेंट सिस्टम पर भी रामलला के लोकप्रिय भजन चलाने के आदेश दारी किये गये हैं। लेकिन अभी तक बस डिपो कार्य शुरू नहीं किया गया है।
एआरएम ने हटवाए थे पहले लगे स्पीकर
बुलंदशहर रूट पर चलने वाले चालक ने बताया कि पहले कुछ बसों में उन्होंने अपने रुपयों से स्पीकर लगाए थे, लेकिन पूर्व एआरएम ने उन्हें हटवा दिया था। उनका कहना था कि इससे सड़क हादसे की घटना बढ़ सकती है। इसलिए उन्होंने स्पीकर हटा दिए। अब परिवहन निगम ने फिर से स्पीकर लगाने के आदेश दिए हैं,लेकिन अभी तक डिपो की ओर से लगवाएं नहीं गए है।
Greater Noida News
इन रूट पर चल रही बसें
ग्रेटर नोएडा डिपो से सहारनपुर, बुलंदशहर, आगरा, इटावा, अलीगढ़, बंदायू, चंदौसी के साथ करीब 23 रूट पर बसों का संचालन होता है। होली दीपावली पर्व के मौके पर कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर सहित कई रूट पर विशेष बस भी ग्रेटर नोएडा डिपो द्वारा चलाई जाती है। आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या रूट पर बसों को चलाने की योजना डिपो की ओर से बनाई जा रही है। यदि यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो परीचौक से राम भक्तों को बस सेवा का लाभ मिल सकेगा।
एआरएम प्रभारी ने दी जानकारी Greater Noida News
बसों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम नहीं लगे होने पर ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बतया कि डिपो की सभी नई बसों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगे हुए है। परिवहन निगम के आदेशों का ग्रेटर नोएडा डिपो के द्वारा पालन किया जाएगा। साथ ही उन्होने बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो की शेष बची सभी बसों में स्पीकर लगाए जाएंगे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।