
मानसून के मौसम में खासतौर पर ताजा फलों का जूस, नींबू पानी, सत्तू, ओआरएस आदि जैसी चीजों का सेवन करें। मास्क लगाकर बाहर निकलें। लक्षणों के ज़्यादा गंभीर होने का इंतजार न करें, शुरुआत में ही डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर बताते हैं कि स्टमक फ्लू से बचाव के लिए सबसे आवश्यक है कि आप खान-पान की स्वच्छता को लेकर सावधानी बरतें। विशेषतौर पर इस मौसम में सब्जी-फलों को अच्छे तरीके से धोकर ही इनका सेवन किया जाना चाहिए। अपने हाथों को अच्छे से धोएं और सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे भी ऐसा करें। हाथों के माध्यम से भी बैक्टीरिया के पेट में पहुंचने का खतरा अधिक रहता है। जिन लोगों में यह संक्रमण हो, ऐसे किसी भी व्यक्ति के निकट संपर्क से बचें।