Hotels में लोग क्यों चुनते हैं कॉर्नर रूम? वजह जानकर आ जाएगी मौज

होटल में कॉर्नर रूम बुक करना आपके स्टे को और आरामदायक बना सकता है। कॉर्नर रूम में आमतौर पर ज्यादा स्पेस और बेहतर रोशनी मिलती है। कई बार इन कमरों में दो खिड़कियां भी होती हैं जिससे व्यू और भी अच्छा होता है। अधिकतर होटलों में कॉर्नर रूम की कीमत स्टैंडर्ड रूम जितनी ही रहती है।

Hotel
होटल बुकिंग टिप्स
locationभारत
userअसमीना
calendar20 Feb 2026 01:21 PM
bookmark

घूमने का शौक आजकल हर किसी में है। चाहे छुट्टियों के लिए कोई छोटी ट्रिप हो या लंबा टूर लोग हमेशा अपने ठहरने की सुविधा पर ध्यान देते हैं। ऐसे में होटल में स्टे करना आम बात है लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि होटल के सभी कमरे समान नहीं होते। खासकर कॉर्नर रूम जो अक्सर स्टैंडर्ड रूम से थोड़े बड़े और आरामदायक होते हैं। इन कमरों के पीछे छिपा है एक खास राज जो जानकर आप अगली बार बुकिंग करते समय फायदा उठा सकती हैं।

कॉर्नर रूम क्यों होते हैं बेहतर?

होटलों की बिल्डिंग डिजाइन इस तरह की जाती है कि कॉर्नर रूम के दो बाहरी दीवारों की वजह से उनका आकार थोड़ा बड़ा हो जाता है। कई बार इनमें दो खिड़कियां भी होती हैं जिससे कमरे में प्राकृतिक रोशनी ज्यादा आती है। यही नहीं कमरे का व्यू भी बेहतर होता है और जगह की वजह से अंदर रहने का अनुभव और आरामदायक बन जाता है।

कीमत में नहीं होता फर्क

अधिकांश होटलों में कॉर्नर रूम की कीमत स्टैंडर्ड रूम जितनी ही रहती है। इसका मतलब है कि आप ज्यादा स्पेस और बेहतर व्यू पाने के लिए एक्स्ट्रा पैसे नहीं खर्च करेंगी। चेक-इन के समय रिसेप्शन पर सीधे पूछने पर अगर रूम उपलब्ध हो तो आप आसानी से उसे ले सकती हैं।

लेट चेकआउट के आसान तरीके

लेट चेकआउट की रिक्वेस्ट हमेशा सुबह पूछना सबसे सही होता है। उस समय होटल को पता होता है कि आज कितने कमरे बुक हैं और उन्हें आपके लिए सुविधा देने में आसानी होती है। हर गेस्ट के बाद बेडशीट जरूर बदल दी जाती है लेकिन ब्लैंकेट और तकिए हर बार धोए या बदले नहीं जाते। इसलिए कमरे में पहुंचते ही आप तकिए या ब्लैंकेट अलग रख सकती हैं और साफ-सफाई का ध्यान खुद रख सकती हैं।

डायरेक्ट बुकिंग से फायदे

अगर आप होटल की वेबसाइट या फोन से सीधे बुकिंग करें तो छोटी-छोटी सुविधाएं मांगना आसान होता है। इसके लिए आपको अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना पड़ता। थर्ड पार्टी ऐप की तुलना में डायरेक्ट बुकिंग में होटल से बातचीत भी ज्यादा सहज होती है।

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

पसंदीदा मर्द के साथ जा रही हैं Night Date पर? आजमाएं ये सीक्रेट ग्लैमरस लुक

वैलेंटाइन डे पर हर लड़की चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखे। इस खास दिन के लिए सही मेकअप रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है। अगर मेकअप सही तरीके से किया जाए तो वह लंबे समय तक टिका रहता है और चेहरा नेचुरल ग्लो करता है। यहां जानें वैलेंटाइन डे पर आप कैसा मेकअप करके खूबसूरत लगेंगी।

valentine's day
वैलेंटाइन डे मेकअप
locationभारत
userअसमीना
calendar14 Feb 2026 01:54 PM
bookmark

वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) प्यार और खास पलों का दिन है। इस दिन हर लड़की चाहती है कि वह अपने पार्टनर के सामने सबसे खूबसूरत दिखे और उसका मेकअप पूरे दिन फ्रेश और ग्लोइंग रहे। अक्सर जल्दीबाजी या गलत प्रोडक्ट्स की वजह से मेकअप कुछ ही घंटों में फीका पड़ने लगता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक नैचुरल, क्लासी और लॉन्ग-लास्टिंग रहे तो सही स्किन केयर और स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको वैलेंटाइन डे के लिए परफेक्ट मेकअप टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप बिना किसी कन्फ्यूजन के शानदार लुक पा सकती हैं।

Valentine's Day पर कैसे करें मेकअप?

सबसे पहले मेकअप से पहले स्किन की तैयारी करना जरूरी है। किसी भी अच्छे मेकअप की शुरुआत क्लीन और हाइड्रेटेड स्किन से होती है। चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह साफ करें और साफ तौलिये से हल्के हाथों से पोंछ लें। इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार सीरम लगाएं जिससे त्वचा को पोषण मिले और ग्लो बढ़े। फिर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें ताकि स्किन स्मूद और सॉफ्ट रहे। अगर आप दिन में बाहर जा रही हैं तो सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें क्योंकि धूप से स्किन डैमेज हो सकती है और मेकअप भी खराब हो सकता है।

मेकअप बेस की तैयारी कैसे करें?

अब बारी आती है मेकअप बेस तैयार करने की। स्किन केयर के 2-3 मिनट बाद चेहरे और गर्दन पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने से मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है और पोर्स कम दिखाई देते हैं। इसके बाद अपने स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन ब्रश या स्पंज की मदद से लगाएं। ध्यान रखें कि फाउंडेशन चेहरे और गर्दन दोनों पर समान रूप से ब्लेंड हो ताकि कहीं ज्यादा या कम नजर न आए। यही स्टेप आपके मेकअप को लॉन्ग-लास्टिंग बनाता है।

कंसीलर कहां करें अप्लाई?

जहां जरूरत हो वहां हल्का कंसीलर लगाएं खासकर आंखों के नीचे और होंठों के आसपास। इससे डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन छिप जाता है। इसके बाद कॉम्पैक्ट या सेटिंग पाउडर से मेकअप सेट करें जिससे आपका चेहरा ऑयली न दिखे और बेस लंबे समय तक टिका रहे। गालों पर हल्का पिंक या पीच ब्लश लगाएं और उसे गालों से कानों की ओर हल्के हाथ से ब्लेंड करें। इससे चेहरे पर नैचुरल ग्लो और फ्रेशनेस आती है। चाहें तो हल्का हाईलाइटर भी लगा सकती हैं जिससे फेस पर सॉफ्ट शाइन दिखाई दे।

Eye Makeup का रखें खास ध्यान

आंखों का मेकअप आपके पूरे लुक को खास बनाता है। सबसे पहले आईलिड पर हल्का कंसीलर या आई प्राइमर लगाएं ताकि आईशैडो अच्छी तरह सेट हो सके। इसके बाद पिंक, गोल्डन या ब्राउन जैसे सॉफ्ट रोमांटिक शेड्स का आईशैडो लगाएं। फिर पतली लाइन में आईलाइनर लगाएं और मस्कारा से पलकें घनी और आकर्षक बनाएं। इससे आपकी आंखें बड़ी और खूबसूरत दिखेंगी।

लिप मेकअप कैसे करें?

लिप मेकअप के लिए पहले होंठों पर लिप बाम लगाएं ताकि वे ड्राई न रहें। फिर लिप लाइनर से होंठों को शेप दें और अपनी ड्रेस के अनुसार रेड, पिंक या न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाएं। अगर आप ज्यादा ग्लॉसी लुक चाहती हैं तो हल्का लिप ग्लॉस भी लगा सकती हैं। मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे आपका मेकअप स्मज नहीं होगा और पूरे दिन फ्रेश दिखेगा।

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

सुनो लड़कों! Valentine’s Day पर ये आउटफिट करें ट्राय, देखते ही फिदा हो जाएगी Girlfriend

Valentine's Day: अगर आप भी एक लड़के हैं और Valentine’s Day पर सबसे अलग और खास दिखना चाहते हैं यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास है। यहां हमने लड़कों के लिए बेहतरीन Outfit Ideas बताए हैं जिन्हें कैरी कर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर बेहद स्मार्ट दिख सकते हैं।

Valentine's Day Outfit Ideas
Valentine's Day Outfit Ideas for men
locationभारत
userअसमीना
calendar14 Feb 2026 11:03 AM
bookmark

ठंडी हवा में जब उसकी उंगलियां आपकी उंगलियों को छूती हैं तो सर्दी भी जैसे शरमा जाती है। फरवरी की ये शामें कुछ अलग ही कहानी लिखती हैं चाय की भाप में उठता प्यार, फोन की स्क्रीन पर मुस्कुराती तस्वीरें और दिल की धड़कनों में छुपा इंतजार। Valentine Week की हलचल अब एक खास दिन में सिमट चुकी है। आज Valentine Day है। Valentine's Day के मौके पर हर कोई खास दिखना चाहता है चाहे वो लड़का हो या लड़की। Valentine's Day पर लड़के भी अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहते हैं ताकि पार्टनर को अच्छी महसूस हो सके और वो उनकी तारीफ कर सके। अगर आप भी एक लड़के हैं और Valentine's Day पर क्या पहनें सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं।

Valentine's Day Outfit for Men

ट्राई करें क्रिस्प व्हाइट शर्ट

Valentine Day पर लड़कों के लिए सबसे सेफ और क्लासी ऑप्शन है क्रिस्प व्हाइट शर्ट। व्हाइट शर्ट के साथ स्लिम-फिट ब्लैक या नेवी ट्राउजर एक टाइमलेस लुक देता है। अगर डिनर डेट है तो ऊपर से ब्लेजर ऐड कर लें और ब्राउन या ब्लैक फॉर्मल शूज के साथ आउटफिट कम्प्लीट करें। यह लुक सिंपल होते हुए भी टफ इम्पैक्टिव लगता है और कॉन्फिडेंस अपनी आप झलकता है।


इवनिंग वॉक या कैफे डेट के लिए क्या पहने?

अगर आप थोड़ा रोमांटिक टच जोड़ना चाहते हैं तो वाइन, मैरून या डीप रेड शर्ट सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह कलर सटल तरीकों से वैलेंटाइन वाइब दिखाता है। इसे डार्क जींस या चिनोज के साथ पेयर करें और क्लीन लोफर्स पहनें। स्लीव्स हल्की-सी फोल्ड करके कैजुअल फिर भी अट्रैक्टिव लुक पाया जा सकता है खासकर इवनिंग वॉक या कैफे डेट के लिए।


डेट या मूवी प्लान के लिए बेस्ट आउटफिट

डे डेट या मूवी प्लान के लिए स्मार्ट-कैजुअल लुक सबसे अच्छा रहता है। लाइट पेस्टल शर्ट या पोलो टी-शर्ट के साथ बेज या ग्रे चिनोज ट्राई करें। व्हाइट स्नीकर्स इस आउटफिट को फ्रेश और ट्रेंडी बना देंगे। अगर मौसम ठंडा है तो डेनिम जैकेट या लाइटवेट कार्डिगन पहन सकते हैं। यह लुक आरामदायक होने के साथ स्टाइलिश भी रहता है।


ट्रेडिशनल टच पसंद करने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन

जो लड़के ट्रेडिशनल टच पसंद करते हैं वे कुर्ता लुक अपना सकते हैं। सॉलिड कलर का कॉटन या सिल्क कुर्ता जैसे नेवी ब्लू, मैरून या बॉटल ग्रीन बहुत क्लासी लगता है। इसे स्लिम-फिट पायजामा या जींस के साथ पहन सकते हैं। ब्राउन मोजरी या एथनिक सैंडल आउटफिट को पूरा कर देंगे। ट्रेडिशनल लुक में भी एक अलग ही चार्म होता है जो पार्टनर को जरूर इम्प्रेस करेगा।


वैलेंटाइन लुक के लिए बेहतरीन ऑप्शन

विंटर लेयरिंग भी वैलेंटाइन लुक को खास बना सकते हैं। ब्लैक लेदर जैकेट के साथ प्लेन टी-शर्ट और डार्क जींस एक बोल्ड और कॉन्फिडेंट वाइब देती है। लॉन्ग कोट के साथ टर्टलनेक स्वेटर भी बहुत सोफिस्टिकेटेड लगता है। लेयरिंग से न सिर्फ गर्माहट मिलती है बल्कि पर्सनैलिटी में गहराई भी झलकती है।


एक्सेसरीज और ग्रूमिंग को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

एक्सेसरीज और ग्रूमिंग को नजरअंदाज न करें। क्लीन हेयरकट, ट्रिम की हुई दाढ़ी (या क्लीन शेव), अच्छी क्वालिटी की घड़ी और हल्का-सा परफ्यूम ये छोटी चीजें बड़ा फर्क डालती हैं। ओवर-एक्सेसराइजिंग से बचने की कोशिश करें। याद रखें आपका आउटफिट तभी कम्प्लीट होगा जब आपकी बॉडी लैंग्वेज रिलैक्स्ड और कॉन्फिडेंट होगी।

संबंधित खबरें