Assembly elections की तैयारियों की समीक्षा करने मेघालय आएगा निर्वाचन आयोग का दल
Assembly elections
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:00 PM
Assembly elections: शिलांग। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का एक दल अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए इस सप्ताह मेघालय का दौरा करेगा।
Assembly elections
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 119 टुकड़ियों को तैनात करने का अनुरोध किया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खारकोंगोर ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग का एक दल इस सप्ताह मेघालय आएगा और राज्य तथा केंद्रीय सरकारी एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठकें करेगा।’’
राज्य निर्वाचन कार्यालय जल्द से जल्द योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की तैयारी भी कर रहा है।