Meghalaya News : मेघालय चुनाव में बांटने को ले जा रहे 10 लाख की नकदी पकड़ी
10 lakh cash seized while being distributed in Meghalaya elections
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:28 AM
शिलांग। मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले में चार लोगों के पास से 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई, जिसका वे ब्यौरा नहीं दे पाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ आर खारकोंगोर ने यह जानकारी दी। आशंका है कि यह रकम राज्य में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए ले जायी जा रही थी
सीईओ ने बताया कि जिले में उड़न दस्ते के अधिकारियों ने नकद राशि बरामद की। अभी तक राज्य में 20 लाख रुपये से अधिक की ऐसी राशि जब्त की जा चुकी है, जिसका ब्यौरा नहीं दिया जा सका। सीईओ ने कहा कि उड़न दस्ते ने चार लोगों के पास से 10.35 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।
उन्होंने बताया कि चारों लोग नकदी संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए, जिसके बाद राशि को जब्त कर लिया गया, लेकिन इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।सीईओ ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।
मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 27 फरवरी को होगा। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। सीईओ ने पहले बताया था कि मेघालय में कम से कम 34 विधानसभा क्षेत्रों की पहचान ‘व्यय के लिहाज से संवेदनशील’ स्थानों के रूप में की गई है। इन क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जाएगी।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida #ChetnaManch #चेतनामंच