MP Political News : मध्य प्रदेश में अब शुरू होगी ‘लाडली बहना योजना’ : चौहान
'Ladli Bahna Yojana' will start in Madhya Pradesh: Chouhan
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:14 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि लाडली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में ‘लाड़ली बहना योजना’ शुरू की जाएगी। इसके तहत सभी वर्गों की गरीब महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये मिलेंगे। उन्होंने यह ऐलान नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में किया।
MP Political News : CM Shivraj Singh Chauhan
शिवराज ने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में ‘लाडली बहना योजना’ शुरू की जाएगी। योजना में सभी वर्गों की गरीब बहनों को प्रति माह 1,000 रुपये यानी हर साल 12 हजार रुपये मिलेंगे। यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, तो वह पूर्ववत मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि योजना पर पांच वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लाडली बहना योजना’ प्रदेश की बहनों की जिंदगी को और बेहतर बनाएगी। मुझे मेरी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। बहनें सशक्त होंगी, तो परिवार सशक्त होगा। परिवार सशक्त होगा, तो समाज सशक्त होगा। समाज सशक्त होगा, तो प्रदेश सशक्त होगा।
मुख्यमंत्री ने गौरव दिवस पर जिले को कई विकास कार्यों की सौगात देते हुए उज्जैन स्थित श्री महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यहां आधुनिक बस स्टैंड भी बनाया जाएगा।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।