राशन कार्ड लिस्ट से कट गया है आपका नाम? 2 मिनट में चेक करें

Ration Card e-KYC: क्या आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में है या कट गया है? अब आप सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बिहार सरकार ने राशन कार्डधारकों की e‑KYC / आधार लिंकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आपने अभी तक e‑KYC नहीं कराया है तो आपका नाम PMGKAY की मुफ्त राशन लिस्ट से हट सकता है।

Ration Card
Ration Card e-KYC
locationभारत
userअसमीना
calendar22 Jan 2026 02:10 PM
bookmark

क्या आपका नाम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत मिलने वाले मुफ्त राशन की लिस्ट में अभी भी है? अगर नहीं तो चिंता की कोई बात नहीं। बिहार सरकार ने राशन कार्डधारकों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो लाभार्थी पात्रता शर्त पूरी नहीं करेंगे उनका नाम लिस्ट से हटा दिया जाएगा। पहले ही 52.22 लाख नाम काटे जा चुके हैं और कुल लगभग 6 करोड़ लाभार्थियों की जांच हो चुकी है। इसलिए सभी राशन कार्डधारकों से आग्रह है कि वे अपना आधार कार्ड लिंक (e-KYC) जल्दी से जल्दी कर लें। अगर आप e-KYC नहीं कराते हैं तो आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट से हट सकता है।

अपने गांव की राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें

आप ऑनलाइन अपने नाम या पूरे गांव की लिस्ट आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

1. सबसे पहले बिहार ई-पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम पोर्टल पर जाएं।

2. RCMC Report पर क्लिक करें।

3. अपना जिला चुनें और आगे बढ़ें।

4. जिले में ग्रामीण और शहरी लाभार्थियों की संख्या दिखाई देगी।

5. अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में हैं तो ग्रामीण पर क्लिक करें।

6. अपने ब्लॉक का चयन करें।

7. अब पंचायत की लिस्ट खुलेगी अपनी पंचायत पर क्लिक करें।

8. पंचायत में आने वाले गांवों की लिस्ट दिखाई देगी अपना गांव चुनें।

9. पूरे गांव में जितने लाभार्थी हैं उनके नाम की लिस्ट खुल जाएगी।

10. अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करके पूरी जानकारी देखें।

सिर्फ अपने राशन कार्ड की जानकारी कैसे देखें

अगर आप पूरे गांव की लिस्ट नहीं देखना चाहते और सिर्फ अपने राशन कार्ड की जानकारी चाहिए तो

1. पोर्टल पर RC Detail पर क्लिक करें।

2. ग्रामीण या शहरी चुनें।

3. अपना जिला चुनें और राशन कार्ड नंबर डालें।

4. शहरी कार्डधारकों के लिए ध्यान दें कि 21 डिजिट का नंबर है लेकिन बॉक्स में 20 अंक डालें। अगर 21 डिजिट है तो 9वां अंक छोड़कर डालें।

5. पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

राशन कार्ड का e-KYC कैसे करें?

ऑफलाइन तरीका

1. अपने नजदीकी PDS राशन दुकान पर जाएं।

2. आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ लेकर जाएं।

3. डीलर के माध्यम से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराएं।

ऑनलाइन तरीका

1. अपने मोबाइल में दो ऐप डाउनलोड करें: मेरा KYC और Aadhaar FaceRD।

2. मेरा KYC ऐप खोलें और राज्य चुनें।

3. Verify Location पर क्लिक कर लोकेशन वेरिफाई करें।

4. अपना आधार नंबर डालें।

5. OTP और कैप्चा कोड डालें।

6. Face eKYC ऑप्शन पर क्लिक करें।

7. कैमरे में गोल घेरे में अपना चेहरा लाएं और पलक झपकाएं। जैसे ही गोल घेरे ग्रीन होंगे e-KYC पूरा हो जाएगा।

कैसे जानें कि e-KYC हुआ या नहीं?

1. मेरा KYC ऐप खोलें।

2. राज्य चुनें और लोकेशन वेरिफाई करें।

3. आधार नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें।

4. अगर e-KYC के आगे Y लिखा है, तो आपका e-KYC पूरा हो चुका है। 

अगली खबर पढ़ें

22वीं किस्त नहीं आई तो क्या करें? सिर्फ एक क्लिक में लगाएं पता

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 22वीं किस्त के लिए लाखों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों के खाते में सीधे 2,000 रुपये की किस्त भेजी जाती है। किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल हो।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 22वीं किस्त
locationभारत
userअसमीना
calendar21 Jan 2026 03:30 PM
bookmark

देशभर के करोड़ों किसानों की निगाह अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त पर टिकी है। पिछले साल 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त के तहत 2-2 हजार रुपये कई किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर किए गए थे। अब किसानों के बीच एक ही सवाल है क्या इस बार 22वीं किस्त भी समय पर मिलेगी और क्या आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में शामिल है?

पीएम किसान योजना की पिछली किस्तों की झलक

पिछली फरवरी में 19वीं किस्त के तहत 9.8 करोड़ किसानों को लाभ मिला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी, 2025 को बिहार के भागलपुर से यह राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की थी। हालांकि, कुछ गड़बड़ियों के कारण 30 लाख लाभार्थियों की 20वीं किस्त रोक दी गई थी। 21वीं किस्त में भी केवल वही किसान शामिल हुए जिन्होंने योजना की पात्रता पूरी की थी। यही कारण है कि इस बार किसानों में 22वीं किस्त का इंतजार और बढ़ गया है।

किन किसानों की किस्त रुकी हुई है?

केंद्र सरकार द्वारा किए गए वेरिफिकेशन में कई गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके चलते लाखों किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा। कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं-पहला, वे किसान जिन्होंने जमीन का मालिकाना हक 1 फरवरी, 2019 के बाद प्राप्त किया। दूसरा, ऐसे परिवार जिनके एक से अधिक सदस्य योजना का लाभ ले रहे थे, जैसे पति और पत्नी। तीसरा, जिन परिवारों में नाबालिग सदस्य योजना में शामिल थे। चौथा, जिन किसानों ने अभी तक eKYC नहीं कराया और अंतिम जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री पूरी नहीं की थी।

पीएम किसान योजना की लिस्ट कैसे चेक करें?

किसान स्वयं यह जान सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में शामिल है या नहीं। इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। वहां “Beneficiary List” के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें। “Get Report” पर क्लिक करते ही आपके गांव के सभी लाभार्थियों के नाम सामने आ जाएंगे।

अपने स्टेटस की जांच कैसे करें?

अगर आप केवल अपने खाते की जानकारी चाहते हैं तो स्टेटस भी आसानी से चेक किया जा सकता है। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें। यहां अपना Registration Number और Captcha Code डालें और “Get OTP” पर क्लिक करें। तुरंत ही आपको अपनी पात्रता, आखिरी किस्त का स्टेटस और बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ या नहीं इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

हरा सिग्नल का मतलब

जब आप अपना स्टेटस चेक करेंगे तो अगर Land Seeding और eKYC Status के सामने “YES” लिखा हो और हरा रंग दिख रहा हो, तो समझ लें कि आपकी किस्त में कोई रुकावट नहीं है। फरवरी, 2026 में आने वाली 22वीं किस्त निश्चित रूप से आपके खाते में पहुंचेगी।

अगली खबर पढ़ें

दिल्ली वालों की आ गई मौज, मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, जल्दी जानें स्कीम

Free Cylinder Scheme: दिल्ली सरकार ने होली और दिवाली पर 17 लाख लोगों को मुफ्त LPG सिलेंडर देने की योजना की मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के जरिए राशि भेजी जाएगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को रसोई खर्च में राहत देना और...

Free Cylinder
फ्री मिलेगा सिलेंडर
locationभारत
userअसमीना
calendar21 Jan 2026 02:45 PM
bookmark

दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि इस होली और दिवाली 17 लाख लोगों को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की रसोई खर्चों में राहत देना और चुनावी वादों को पूरा करना है। बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में अपने घोषणापत्र में यह वादा किया था कि उनके सत्ता में आने पर गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लोगों को होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेगा। अब यह वादा 300 करोड़ रुपये के बजट के साथ हकीकत बनने जा रहा है।

मुफ्त LPG योजना का उद्देश्य और बजट

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के लोगों को रसोई गैस में राहत देना है। दिल्ली सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी के साथ इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृत कर दिया है। राजधानी में लगभग 17.18 लाख राशनकार्ड धारक इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। योजना के तहत हर लाभार्थी को होली और दिवाली पर 1-1 फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

किन्हें मिलेगा लाभ?

जानकारी के अनुसार, इस योजना का लाभ EWS और गरीब वर्ग के राशनकार्डधारकों को मिलेगा। दिल्ली में पात्र लाभार्थियों की पहचान करने के लिए राशनकार्ड वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हालांकि, योजना सीधे घर पर सिलेंडर पहुंचाने की बजाय DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसा भेजकर लागू की जाएगी। इस मॉडल की तर्ज पर यूपी में पहले से ही सफल योजना चलाई जा रही है।

DBT के जरिए कैसे मिलेगा फ्री सिलेंडर?

लाभार्थियों को सीधे सिलेंडर वितरित करने के बजाय, सरकार पात्र लाभार्थियों के आधार लिंक बैंक खाते में राशि भेजेगी। इसका फायदा यह होगा कि वितरण में पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी प्रकार की त्रुटि या धांधली से बचा जा सके। फ्री सिलेंडर योजना के तहत हर लाभार्थी होली और दिवाली पर 1 सिलेंडर मुफ्त के तौर पर प्राप्त करेगा।

500 रुपये में गैस सिलेंडर योजना का इंतजार

दिल्ली सरकार ने यह भी योजना बनाई है कि गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, अभी इस योजना के तहत किन वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा यह तय नहीं हुआ है। सरकार इस समय यह निर्णय ले रही है कि क्या यह सुविधा सभी राशनकार्डधारकों को दी जाएगी या केवल PM Ujjwala योजना के लाभार्थियों को।

चुनावी वादे का पूरा होना

बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था और अब रेखा गुप्ता सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर इस वादे को पूरा किया जा रहा है। इस योजना से न केवल गरीब वर्ग को मदद मिलेगी बल्कि सरकारी योजनाओं में भरोसा और पारदर्शिता भी दिखेगी।