AFG vs NED: सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करने उतरेगी अफगानिस्तान
IND-AFG T20 Series
भारत
चेतना मंच
02 Nov 2023 02:21 PM
AFG vs NED: विश्व कप 2023 के एक महत्वपूर्ण मैच में 3 नवंबर को अफगानिस्तान की टक्कर नीदरलैंड्स की टीम से होगी। विश्व कप का ये 34वां मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच अफगानिस्तान के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उसे अगर नॉक आउट में पहुंचना है, तो इस मैच को जीतना होगा। 13वें विश्व कप में दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है।
अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की संभावनाएं हैं जीवित
इस मैच में अफगानिस्तान की टीम जीत की दावेदार है। अपने शानदार प्रदर्शन से चौंकाते हुए अफगानिस्तान ने विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। 2019 के विश्व कप में एक भी मैच जीतने में नाकाम रहने वाली अफगानी टीम ने इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड, पूर्व विजेता पाकिस्तान और श्रीलंका को शिकस्त दी है। इस मैच वो अगर अफगानिस्तान की टीम जीतती है, तो उसकी सेमीगइनल खेलने की संभावनाएं बरकरार रहेंगी।
इस विश्व कप में अफगानिस्तान के गेंदबाजों से तो अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा थी, लेकिन बल्लेबाजों ने पिछले 2 मैचों में रन चेज़ में जिस तरह की प्रोफेशनल अप्रोच दिखाई है, वो हैरान करने वाला है। अफगानी बल्लेबाजों ने अच्छी प्लानिग से आसानी से अच्छे रन चेज़ को अंजाम दिया है। अगर बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी अफगानी टीम ने इसी तरह का प्रदर्शन किया होता, तो उसके सेमीफाइनल खेलने की संभावना और बढ़ जातीं।
AFG vs NED: नीदरलैंड्स ने भी किया है शानदार प्रदर्शन
इस विश्व कप में क्वालिफ़ाई करके आई डच टीम ने भी अपेक्षा से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। उसने अपने दमदार प्रदर्शन से बड़ी-बड़ी टीमों के लिए माथे पर शिकन ला दी है। कोई भी टीम उसे हल्के में लेने की भूल नहीं कर रही है। दक्षिण अफ्रीका टीम और बांग्लादेश ने ये गलती की थी, उसे इसकी कीमत मैच गंवाकर चुकानी पड़ी। विश्व कप में शानदार फॉर्म में दिख रही प्रोटियाज टीम विश्व कप में अब तक का इकलौता मैच इसी डच टीम के खिलाफ हारी है।
नीदरलैंड्स टीम की गेंदबाजी इस विश्व कप में लाजवाब रही है। अगर उसके बल्लेबाजों ने फॉर्म पकड़ ली होती, तो इस विश्व कप में कई और टीमों का गणित बिगड़ चुका होता। फिर भी नीदरलैंड्स के प्रदर्शन को सराहनीय माना जाएगा। इस टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से भविष्य के लिए बहुत उम्मीदें जगाई हैं। यही कारण है कि इसे भविष्य की अच्छी टीम माना जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।