UP IPS Transfer: UP में तीन IPS अफ़सरों के तबादले , दो ज़िलों में नए SP तैनात
UP IPS Transfer
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:15 AM
UP IPS Transfer: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात तीन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इन तबादलों के तहत दो जिलों में नए एसपी तैनात किए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में कुछ और आईपीएस अफसरों के तबादले किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए
UP IPS Transfer
अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक उत्तर प्रदेश राजा श्रीवास्तव ने तबादला सूची जारी करते हुए बताया कि तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। सीबीसीआईडी में तैनात आईपीएस अधिकारी केशव चंद गोस्वामी को हरदोई का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जनपद रामपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार को सीबीसीआईडी में पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। वहीं जनपद हरदोई में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे व आईपीएस अधिकारी राजेश त्रिवेदी को रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इन तबादलों के बाद दो जिलों को नए एसपी मिल गए हैं। UP IPS Transfer
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।