उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव, बदले गए 46 आईएएस अधिकारी
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:39 PM
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक तबादला करते हुए 46 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह फेरबदल शासन की कार्यप्रणाली को और तेज व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें कई जिÞलाधिकारियों, अपर मुख्य सचिवों और सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को प्रतीक्षा सूची में डाला गया है। UP News :
बदलाव प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने के लिए
राज्य सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में ही प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जनता से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए। फिलहाल यह सूची कार्मिक विभाग की वेबसाइट पर जारी की गई है और नए पदस्थापन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। UP Newsकल्याण सिंह की जन्मभूमि को मिली नई पहचान