Delhi News - मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती ने ली एक ही परिवार के 6 सदस्यों की जान
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:53 AM
Delhi News - राजधानी दिल्ली से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोग घर में मृत पाए गए जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें बेहोशी के हालत में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की वजह मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती बताई जा रही है।
खबरों के अनुसार दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रहने वाले एक परिवार के घर में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाने की वजह से गंभीर हादसा हो गया है। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट का कहना है कि जली हुई अगरबत्ती गद्दे पर गिर जाने की वजह से आग लग गई आग लगने से घर में धुआं भर गया और कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से घर में सो रहे लोगों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।
6 सदस्य पाए गए मृत, 3 की हालत गंभीर -
देश की राजधानी दिल्ली में हुए इस दर्दनाक हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मृत्यु हो गई है, जिनमें 4 पुरुष एक महिला और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। जबकि दो अन्य लोग जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है उनमें एक 15 साल की लड़की और एक 45 साल का शख्स शामिल है। एक 22 वर्षीय युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
Delhi News
घटना के निरीक्षण के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रात में घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद होने की वजह से कमरे में धुआं भर गया और सोए हुए लोगों का दम घुट गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएंगे।