
Noida News: नोएडा/ गाजियाबाद (चेतना मंच) गाजियाबाद में महापौर के चुनाव में नोएडा के भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता 100 अंकों के साथ उत्तीर्ण हो गए। गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल ने 90 हजार के रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। इस जीत में नोएडा के नेताओं की भी अहम भूमिका है।
मालूम हो कि गौतमबुद्धनगर से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह ने लगातार भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल के पक्ष में ना सिर्फ प्रचार व प्रसार किया बल्कि रोड शो भी किया। इसके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, महामंत्री गणेश जाटव, वरिष्ठ नेता विजेंद्र नागर, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश पहलवान, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमवीर अवाना, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रामनिवास यादव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर समेत महानगर की पूरी भाजपा टीम गाजियाबाद में पिछले 10—12 दिनों से डेरा डाले हुए थी।
[caption id="attachment_88881" align="alignnone" width="700"]
Noida News[/caption]
इस दौरान सभी ने विभिन्न क्षेत्रों में रात-दिन एक करके जमकर प्रचार प्रसार किया तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। यहां तक कि मतदान के दिन भी नोएडा की पूरी भाजपा टीम देर शाम तक गाजियाबाद डटी रही एवं मतदान करवाया। इस टीम में नोएडा के कई भाजपा मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। शुक्रवार को सभी भाजपाई अपने घर में बैठकर अपनी परीक्षा का परिणाम जानने के लिए उत्सुक थे। आज उनकी परीक्षा का परिणाम निकला जिसमें नोएडा के सभी भाजपाई 100 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। भाजपा के अधिकांश कार्यकर्ता टीम के नेतृत्वकर्ता मनोज गुप्ता की सराहना कर रहे हैं।
[caption id="attachment_88868" align="alignnone" width="612"]
UP Nikay Chunav Results[/caption]