फेस्टिवल सीजन में झांसी स्टेशन पर ट्रेनों की मार, 22 ट्रेनें रद्द, 29 का मार्ग बदला
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:18 AM
पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत के दौरान घूमने-फिरने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम 25 नवंबर से 8 जनवरी तक चलेगा जिसके कारण लगभग डेढ़ महीने तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस दौरान 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है जबकि 29 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। साथ ही कुछ ट्रेनों के शुरुआत और समाप्ति स्टेशन में भी बदलाव किया गया है। इसलिए यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से ठीक से बनानी होगी। Indian Railways
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैण्ट (11901) – 26 नवंबर से 9 जनवरी तक
आगरा कैण्ट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (11902) – 25 नवंबर से 8 जनवरी तक
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-इटावा (11903) – 25 नवंबर से 8 जनवरी तक
इटावा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (11904) – 26 नवंबर से 9 जनवरी तक
बंगलुरु सिटी-लालकुआं (05073) – 2 दिसंबर से 6 जनवरी तक (साप्ताहिक)
अन्य कई ट्रेनें, जिनकी पूरी लिस्ट नीचे उपलब्ध है।
मार्ग बदली जाने वाली ट्रेनों की सूची
झांसी रेलवे स्टेशन पर काम के कारण 29 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा और ये ट्रेनें झांसी स्टेशन पर नहीं आएंगी। ये ट्रेनें मथुरा, बयाना, सागरिया, रुठियाई, बीना मार्ग से गुजरेगी। प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं।
हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (12172)
कालका-साईंनगर शिरडी (22456)
दिल्ली सराय रोहिल्ला-यशवन्तपुर (12214)
हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़ (12754)
श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी (16318)
बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (14314)
मुम्बई सेंट्रल-कटिहार (09189) और अन्य कई ट्रेनें।
कुछ ट्रेनों के शुरू और अंत स्टेशन में भी परिवर्तन किया गया है। जैसे-खजुराहो-उदयपुर (19665) अब आगरा कैण्ट से शुरू होगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली (12279) अब ग्वालियर से चलेगी। ध्यान रखें, रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे वेबसाइट या स्टेशन से संबंधित जानकारी जरूर प्राप्त कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुरानी पटरी हटाकर नई और बेहतर गिट्टी रहित पटरी बिछाने का यह कार्य भविष्य में बेहतर ट्रेन सेवा के लिए किया जा रहा है, इसलिए इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है। यदि आप अपनी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो कृपया इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें और आवश्यकतानुसार अपनी टिकटों और यात्रा के समय में बदलाव करें। Indian Railways