Himachal Pradesh : होली पर कार सवार ने बहा दिया 5 राहगीरों का खून
Himachal Pradesh
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:24 AM
Himachal Pradesh / शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक कार सवार ने मंगलवार को 9 राहगीरों को कुचल दिया, जिनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Himachal Pradesh
एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शिमला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर धरमपुर के पास मंगलवार को सुबह नौ बज कर बीस मिनट के आसपास हुआ और कार की चपेट में आए राहगीर काम पर जा रहे थे।
अधिकारी के मुताबिक, हादसे में गुड्डू यादव, राजा वर्मा, निषाद, मोती लाल यादव और सनी की मौत हो गई, जबकि महेश, बाबूद्दीन, महेश और अर्जुन का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार चालक राजेश को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।