Manipur Violence : मणिपुर में हालात को काबू में करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहा केंद्र : पवार
Center not taking effective steps to control the situation in Manipur: Pawar
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 11:25 PM
पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने मणिपुर की स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हालांकि यह भाजपा शासित राज्य है, लेकिन केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार वहां जारी हिंसा को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने में असमर्थ रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार को उन राज्यों में घटनाक्रमों को अधिक गंभीरता से लेना चाहिए, जिनकी सीमाएं पाकिस्तान या चीन से मिलती हैं।
दो जातीय समूहों के बीच चल रहा संघर्ष
पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार ने कहा कि दो जातीय समूहों के बीच संघर्ष चल रहा है। वे एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और घर जलाये जा रहे हैं। राज्य में भाजपा का शासन है, लेकिन केंद्र सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। केंद्र को उन राज्यों पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जिनकी सीमाएं पाकिस्तान या चीन से मिलती हैं।
मणिपुर हिंसा पर नहीं होनी चाहिए राजनीति
शरद पवार ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, इसलिए इस पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार द्वारा बुलायी गयी बैठक में विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#manipurviolence #sharadpawar