West Bengal News : खराब मौसम के कारण ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग
Emergency landing of Mamata Banerjee's helicopter due to bad weather
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:47 AM
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर को मंगलवार को खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खराब मौसम वाले क्षेत्र में पहुंचा ममता का हेलीकॉप्टर
उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे जा रही थीं, तभी उनका हेलीकॉप्टर बैकुंठपुर के जंगलों के ऊपर उड़ान भरते समय खराब मौसम वाले क्षेत्र में पहुंच गया। एक अधिकारी ने बताया कि यहां बहुत तेज बारिश हो रही है और पायलट ने आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर उतरने का फैसला किया।
राज्य में आठ जुलाई को होना है मतदान
उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद फैसला किया गया कि बनर्जी सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाई अड्डे तक जाएंगी और वहां से कोलकाता की उड़ान भरेंगी। मुख्यमंत्री बनर्जी पंचायत चुनाव के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में अनेक क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मतदान आठ जुलाई को होगा।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#WestBengalNews #CMMamtaBanarjee #Helicopter #Emergencylanding