
Image Source:- Aaj Tak[/caption]
वहीं समाजवादी पार्टी के नेता फतेह बहादुर सिंह गिल दुकानों को गिराए जाने के विरोध में खड़े हो गए. उनका आरोप है कि KDA ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के भाई के कहने पर गलत नंबर की दुकानें गिरा दीं.
>> यह जरूर पढ़े:- तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, मोहाली अदालत ने दिए आदेश
समाजवादी पार्टी के नेता फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि KDA ने नोटिस तो 91 और 92 के दिए, लेकिन जिनकी दुकानें गिराई गईं, उनका नंबर 250 है. उसके आस-पास भी इसी के आगे पीछे के नंबर हैं. इसलिए KDA इनको मुआवजा दे, नहीं तो हम धरने पर बैठ जायेंगे.
जिनकी दुकानें गिरीं, वे लोग भी यही आरोप लगा रहे हैं. इस मामले पर KDA का कोई अधिकारी जवाब नहीं दे रहा है. अब सवाल ये है कि अगर गिराई गई दुकानें अवैध थीं, तो उसके आस-पास की दुकानों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया गया? इस मामले में KDA का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. अतिक्रमण गिराने पहुंचे KDA के अधिकारी अजित सिंह ने फोन तक नहीं उठाया. (UP Kanpur News:)