
Raju (File Photo)[/caption]
परिजनों ने थाने में दी तहरीर
गला दबाने से राजू की हालत बिगड़ी, तो दोनों मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग राजू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। राजू की बहन रोजी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर चाचा अकबर अली, पत्नी जमीला, पुत्र सलमान और पुत्र सरकनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि उनके पुत्र की जान लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।